ब्रेकिंग
Himachal Tourism: मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप, राहत के लिए रोजाना 20 हजार पर्यटक पहुंच रह... Bhagalpur News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा के बाद फैसला; विक्रमशिला सेतु से सिर्फ हल्के वाह... West Bengal Politics: विधायक हुमायूं कबीर का बड़ा दावा- TMC के 20 सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बगावत... Monsoon Update 2026: देश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, केरल पहुंचे बदरा; दिल्ली-NCR में भारी बारिश ... Malviya Nagar Fire: दिल्ली अग्निकांड के वो 10 'रियल हीरोज', जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए दां... Shivnandanpur Election Result: नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में खिला कमल, BJP के रितेश जायसवाल बने प... Khairagarh Land Dispute: खैरागढ़ का ऐतिहासिक एडवर्ड पार्क विवाद; 40 करोड़ की सरकारी जमीन पर निजी माल... Balrampur Bulldozer Action: बलरामपुर के गाजर गांव में वन भूमि पर चला बुलडोजर, 31 अवैध निर्माण जमींदो... Narayanpur News: नारायणपुर के उसेबेड़ा में ग्रामीणों ने खुद ढहाया वर्षों पुराना नक्सल स्मारक, माड़ म... Surajpur Drug Bust: सूरजपुर में गांजा तस्करी पर महा-एक्शन; यात्री बस से ₹2 करोड़ का 20 क्विंटल गांजा...
मध्यप्रदेश

मुरैना में दो समुदाय में झड़प, तनाव के बीच पत्थरबाजी और फायरिंग, भारी पुलिस बल तैनात

मुरैना। मुरैना शहर के इस्लामपुरा में शुक्रवार की देर रात दो पक्षों में फायरिंग और पथराव हो गया।करीब आधा घंटे तक एक पक्ष सड़क से फायरिंग करता रहा तो दूसरी ओर से मकानों की छतों से महिला-पुरुषों ने फायरिंग कर रहे लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव व फायरिंग इतनी हुई कि पूरी सड़क ईंट-पत्थरो से भर गई। सड़क पर कईयों कारतूस बिखरे मिले। इस्लामपुरा, गंदी पोखर निवासी 22 वर्षीय अनीष पुत्र नवाब खांन की शुक्रवार की सुबह 10 से 12 युवकों ने बुरी तरह पिटाई लगा दी। पिटाई से घायल अनीष अस्पताल में भर्ती है। बताया गया है, कि इस्लामपुरा की मुस्लिम बस्ती के युवकों ने कुछ दिन पहले एक राठौर युवक की पिटाई लगा दी, इसी के बदले में अनीष पर हमला हुआ। यह विवाद रात 8 बजे के करीब ऐसा बढ़ा कि मुस्लिम बस्ती में 35 से 40 नकाबपोश युवक कट्टे व बंदूकें लेकर घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग व पथराव करने लगे। यह देख मुस्लिम बस्ती के युवकों ने भी जवाब में पथराव व फायर किए हैं। घरों की छतों से महिला-पुरुषों ने फायरिंग कर रहे लोगों पर पथराव किया। फायरिंग और पथराव का यह घटनाक्रम आधा घंटे तक चला।इसके डर से लोग घरों में दुबक गए। अधिकांश खंभों के स्ट्रीट लाइट व घरों के बाहर लगे बल्ब फायरिंग व पथराव में फूटने से पूरी गली में अंधेरा पसर गया है।इकबाल खान के घर का छज्जा तक टूट गया। गली में बड़े-बड़े पत्थर, ईंट व जहां-तहां कारतूस बिखरे मिले। सूचना मिलते ही सीएसपी अतुल सिंह, कोतवाली, स्टेशन रोड व सिविल लाइन थाने की टीमों को लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस को स्थानीय लोगों ने कुछ सीसीटीवी फुटेज भी दिए हैं, जिनमें पथराव व फायरिंग करते हुए भीड़ दिख रही है।

 

Related Articles

Back to top button