ब्रेकिंग
Make in India Security Breach: स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के साथ खिलवाड़; सप्लायर कंपनी पर HAL की सख्... Surat Police Bravery: सूरत पुलिस ने दिखाई दरियादिली; जहर खाने वाले युवक को 7वीं मंजिल से सुरक्षित बच... Mamata Banerjee FIR: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ बयान के मामले में कोलकाता में दर्ज हुई FIR Bikram Majithia vs Sanjay Singh: सुप्रीम कोर्ट से मजीठिया को झटका; मानहानि मामले में अतिरिक्त गवाह ब... Jammu-Kashmir Border Alert: घुसपैठ की साजिश! कठुआ सेक्टर में जैश आतंकियों की सक्रियता, हाई अलर्ट पर ... Supreme Court on Officer Dispute: रोहिणी सिंदूरी और डी रूपा मौदगिल विवाद; SC ने जस्टिस कुरियन जोसेफ ... PM Modi 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल 'जनकल्याण और सुशासन' का प्रतीक ... Uttarakhand Accident News: पिथौरागढ़ की दारमा घाटी में कार पर गिरी चट्टान, 2 पर्यटकों की मौत; 3 गंभी... Kainchi Dham Mela: कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ेगी लाखों की भीड़, भारी वाहनों पर रोक और ट्रैफिक एडवा... Bihar Politics: बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया बड़ा झटका? विधान परिषद में जगह नहीं मिलने से बढ़ी सि...
पंजाब

हरियाणा के Doctors का बर्ताव ठीक नहीं, 3 महीने में हेल्पलाइन नंबर 57 डॉक्टरों के खिलाफ मिली शिकायतें

चंडीगढ़: स्वास्थ्य विभाग का हेल्पलाइन नंबर 104 मरीजों के लिए रामबाण साबित हो रहा है। इस हेल्पलाइन नंबर की मदद से मरीजों को दवाएं, बेड की समस्या हल होने के साथ डॉक्टरों की सीधी बुकिंग जैसी सुविधा मिल रही हैं। वहीं, डॉक्टरों के बुरे बर्ताव संबंधी शिकायतें सीधी दर्ज हो रही हैं। इन शिकायतों पर डॉक्टरों को हिदायत जारी कर मुख्यालय से उनके सिविल सर्जन को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री राव आरती सिंह ने 21 मार्च को हेल्पलाइन नंबर 104 लॉन्च किया था। इसका मकसद मरीजों की स्वास्थ्य संबंधित शिकायतों को दर्ज कर उनकी समस्या को हल करवाना था। घर बैठे मरीज डॉक्टरों की अप्वाइंटमेंट भी ले सकते हैं। वहीं, मरीज घर से ही यह भी जान सकता है कि सरकारी अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की ओपीडी कब-कब लगती है, लैब में कौन से टेस्ट होते हैं, अस्पताल में सिजेरियन की सुविधा उपलब्ध है या नहीं। हेल्पलाइन नंबर पर दो महीने में 20067 कॉल आई हैं। इनमें से 6640 कॉल सिर्फ डॉक्टरों के अप्वाइंटमेंट की थी।

मरीजों ने नंबर डायल कर अपने डॉक्टर की सीधी अप्वाइंटमेंट ली। अप्वाइंटमेंट की यह सुविधा अभी 54 अस्पताल में उपलब्ध है। वहीं, अब तक 5410 कॉलरों को फोन कर उनसे फीडबैक लिया गया है, जिनमें से 5032 कॉलरों ने संतुष्टि जताई है।

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. मनीष बंसल ने बताया, 104 हेल्पलाइन नंबर का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। हमारी कोशिश है कि हेल्पलाइन पर जो मरीज अपना दुख व दर्द बताते हैं, उसका निवारण कर उनकी संतुष्टि की जाए। हेल्पलाइन व्यवस्था के नोडल अधिकारी डॉ यादविंद्र सिंह हैं, जिनकी देखरेख में पूरा कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। इसमें 15 कॉलर हैं, जो कॉल को अटेंड करते हैं।

एक सीनियर सिटीजन मरीज ने 104 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई कि डॉक्टर ने उसके साथ अभद्रता की है। शिकायत मिलते ही संबंधित डॉक्टर से जवाब मांग लिया गया। डॉक्टर से जवाब मिलने के बाद उन्हें हिदायत दी गई कि मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें।

Related Articles

Back to top button