ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
लाइफ स्टाइल

रकुल प्रीत सिंह का ब्यूटी सीक्रेट, खुद बताया सुबह करती हैं ये काम

हेल्दी स्किन के लिए लोग सोशल मीडिया से देखकर कई DIY हैक्स अपनाते हैं तो वहीं लोग कई तरह की रेमेडीज और महंगी ब्यूट क्रीम भी लगाते हैं, लेकिन सबसे जरूरी है कि आपका स्किन केयर रूटीन सही रहे, साथ ही पौष्टिक फूड्स खाने चाहिए. इससे भी आपकी स्किन उम्र बढ़ने के दौरान भी हेल्दी रहती है. एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग से, बल्कि खूबसूरती, फिटनेस और फैशन सेंस से भी लाखों दिलों में जगह बनाई है. उन्होंने बॉलीवुड के साथ ही साउथ फिल्मों में भी काम किया है, इसलिए उनकी फॉलोइंग पूरे देश में है. रकुल प्रीत मेकअप से लेकर ब्यूटी में भी एक ट्रेंडसेटर बन चुकी हैं. एक्ट्रेस फैशनेबल पोस्ट से लेकर अपनी ब्यूटी से जुड़े अपडेट्स भी शेयर करती रहती हैं. इस आर्टिकल में हम देखेंगे रकुल प्रीत सिंह का मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन, जिसे आप भी फॉलो करके फ्लॉलेस स्किन पा सकती हैं.

रकुल ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन को बेहद जरूरी मानती हैं. जिस तरह से हेल्दी रहने के लिए सुबह की शुरुआत हेल्दी मील और वर्कआउट से करनी चाहिए ठीक उसी तरह से मॉर्निंग में एक सही स्किन केयर रूटीन को फॉलो करने से दिनभर स्किन पर एक सेफ लेयर बनाता है. तो चलिए देख लेते हैं कि रकुल प्रीत सिंह का स्किन केयर रूटीन क्या है.

रकुल का मॉर्निंग स्किन केयर?

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह घर से बाहर निकलने से पहले या फिर मेकअप करने से पहले कुछ स्किन केयर स्टेप जरूर फॉलो करती हैं. उन्होंने अपना जो स्किन केयर रूटीन शेयर किया है वो उसे हर दिन फॉलो करती हैं. एक्ट्रेस सुबह फेस वॉश करने के बाद सबसे पहले अपने चेहरे से लेकर गर्दन तक विटामिन सी का सीरम अप्लाई करती हैं.

स्किन केयर का दूसरा स्टेप

विटामिन सी का सीरम स्किन टोन सुधारने के साथ ही त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है. एक्ट्रेस इसके बाद अपने चेहरे पर एक ऑइनमेंट अप्लाई करती हैं जो शूट के दौरान या बाहर जाने पर स्किन को धूल-मिट्टी से प्रोटक्ट करता है और स्किन पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है और पिंपल आने से रोकता है.

ये है तीसरा स्टेप

एक्नेक्रॉस ऑइनमेंट के बाद रकुल प्रीत सिंह फ्यूजन वाटर लगाती हैं जो स्किन को सन डैमेज से बचाने में मदद करता है. ये हर तरह की स्किन के लिए सही रहता है और तुरंत स्किन में ऑब्जर्व हो जाता है, जिससे त्वचा ऑयली भी नहीं होती है.

रूटीन का फाइनल स्टेप

फ्यूजन वाटर अप्लाई करने के बाद रकुल प्रीत सिंह अंडर आई क्रीम लगाती हैं. इससे डार्क सर्कल से बचाव होता है. एक्ट्रेस कहती हैं कि इसके बाद अगर आप अपने फेस पर सनस्क्रीन अप्लाई करना चाहते हैं तो वो भी कर सकते हैं.

यहां देखें वीडियो

एक्ट्रेस रकुल प्रीत का मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन काफी सिंपल है, जिसे आसानी से फॉलो किया जा सकता है. वहीं नाइट स्किन केयर भी बहुत जरूरी होती है. इसमें क्लीजिंग करने के साथ ही टोनिंग करनी चाहिए और फिर मॉश्चराइजर लगाना चाहिए.

Related Articles

Back to top button