ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
देश

आप के नेतृत्व वाली सरकार के लिए शिक्षा ‘‘प्राथमिकता है

नई दिल्ली  । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार के लिए शिक्षा ‘‘प्राथमिकता है और दिल्ली-पंजाब में सरकारी स्कूल को ‘‘दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए काम किया जाएगा। ‘आप दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ दल है।
केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में यहां एक कार्यक्रम में प्रधानाचार्यों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे। मान ने कहा कि पंजाब में शिक्षक पढ़ाने के अलावा किसी और काम में नहीं लगेंगे। अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली में शिक्षा प्रणाली को सुधारना और ठीक करना बहुत मुश्किल काम था। उन्होंने कहा कि पहले बुनियादी ढांचे पर जोर दिया गया और फिर ‘आप सरकार ने शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित किया।
उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षक और प्रधानाध्यापक प्रेरित नहीं होंगे, तब तक असर दिखाई नहीं देगा। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार बेहतरीन स्कूल और शिक्षा दे सकती है, लेकिन इरादे और प्राथमिकताएं मायने रखती हैं और शिक्षा हमारी प्राथमिकता है। हमें दिल्ली में ऐसा करने में सात साल लग गये, लेकिन पंजाब में कम समय लगेगा।
केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूल को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे। सिंगापुर में छह से 10 फरवरी तक पेशेवर प्रशिक्षण लेने वाले पंजाब के सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्यों के एक समूह ने इस कार्यक्रम के दौरान अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद थे। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस मौके पर कहा कि यह शायद पहली बार है कि पंजाब और दिल्ली दोनों के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री इस तरह के ‘फीडबैक सत्र के लिए दोनों पक्षों के प्रधानाचार्यों के साथ आए हैं।

Related Articles

Back to top button