ब्रेकिंग
UP Election 2027: कानपुर में सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग' नारे से मची हलचल Damoh SI Viral Reel: 'खुद की समस्या सुलझ नहीं रही...', वर्दी में रील बनाकर फंसी महिला SI, जांच शुरू Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद
देश

भाजपा के पास छिपाने या डरने के लिए कुछ भी नहीं : अमित शाह

अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद विपक्षी दल लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं। खासतौर पर कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस के आरोपों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है।सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना मेरे लिए उचित नहीं होगा, लेकिन भाजपा के लिए छिपाने या डरने के लिए कुछ भी नहीं है।उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया है। एक मंत्री के रूप में मेरे लिए इस पर बोलना सही नहीं है, लेकिन इसमें भाजपा के लिए छिपाने या इससे डरने के लिए कुछ भी नहीं है।

हाल ही में संसद के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी अदाणी मुद्दे पर सरकार पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने इसको लेकर पीएम मोदी पर कई आरोप भी लगाए थे। राहुल के आरोपों पर भी अमित शाह ने जवाब दिया है। शाह ने कहा, “यह कांग्रेस नेता या उनकी स्क्रिप्ट राइटर को तय करना है कि वह क्या भाषण देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “वह क्या भाषण देना चाहते हैं, यह उन्हें या उनके भाषण लेखकों को सोचना है।”अमित शाह ने राहुल गांधी के भाजपा पर लगाए ‘क्रोनी कैपिटलिज्म’ के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कोई सवाल ही नहीं है। कोई भी आज तक भाजपा के खिलाफ इस तरह के आरोप नहीं लगा सका है। कांग्रेस काल में चाहे सीएजी हो या सीबीआई, उन्होंने भ्रष्टाचार का संज्ञान लेते हुए मामले दर्ज किए थे। उस दौरान 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए थे।”

 

Related Articles

Back to top button