ब्रेकिंग
Khandwa Truck Accident: खंडवा में बारातियों से भरा ट्रक पलटने से मची चीख-पुकार; 100 से अधिक लोग घायल Bhopal Crime News: भोपाल में HR मैनेजर युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; सेल्समैन प्रेमी गिरफ्ता... Raisen Road Accident: सेहतगंज टोल प्लाजा के पास भोपाल-सागर रूट की बसें टकराईं; नीतीश और माखन की हुई ... MP Medical College Update: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 2028 तक 7450 पहुंच जाएं... Bhind Crime News: भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले Supreme Court AI Draft 2026: अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ड्राफ्ट; 2... TMC Crisis 2026: ममता बनर्जी की TMC में सबसे बड़ी बगावत; 58 विधायकों के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ठोका 'अ... Ghaziabad Hotel Death: गाजियाबाद के 'अंश होटल' में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश; प्रेमी को पुलिस न... Lords Test: 27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ...
देश

पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की आज बरसी है। पूरा देश आज आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को याद कर रहा है। बता दें कि पुलवामा हमले में देश के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। पुलवामा हमले की बरसी पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “उन वीरों को याद करा रहा हूं, जिन्हें हमने पुलवामा में खो दिया था। हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। उनका साहस हमें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है।”

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं वर्ष 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में हुए भीषण आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं। देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूल सकता। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनका शौर्य और अदम्य साहस हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को आतंकियों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवंतीपोरा के पास पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था। इस विस्फोटक हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे।

 

Related Articles

Back to top button