ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
मनोरंजन

कंगना रनोट का रियलिटी शो ‘लॉक अप’ सीजन 2 मिड मार्च में होगा शुरू

बिग बॉस सीजन 16 हाल ही में खत्म हुआ है। सलमान खान के विवादित शो के इस सीजन को ऑडियंस का खूब प्यार मिला। बिग बॉस एक तरफ जहां टीवी का सबसे विवादित शो है, तो वहीं दूसरी तरफ कंगना रनोट का शो ‘लॉक अप’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले सबसे विवादित रियलिटी शोज में से एक है।एकता कपूर द्वारा निर्मित ‘लॉक अप’ के सीजन 1 को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अब सीजन 1 की सफलता को देखते हुए मेकर्स इसके दूसरे सीजन की पूरी प्लानिंग कर चुके हैं। हाल ही में ‘लॉक अप सीजन 2’ का ऑन एयर होगा इसे लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

बिग बॉस ताजा खबर नामक एक इंस्टाग्राम पेज पर लॉक अप से जुड़ी कई जानकारियां शेयर की गई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले सफल सीजन के बाद अब मेकर्स एक बार फिर को कंटेस्टेंट को अपने शो के लिए अप्रोच कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया कि ओटीटी पर प्रसारित होने वाले इस विवादित रियलिटी शो के लिए बिग बॉस के कुछ कंटेस्टेंट को भी अप्रोच किया जा रहा है।आपको बता दें कि लॉक अप और बिग बॉस दोनों ही भले ही रियलिटी शो हो, लेकिन दोनों के कांसेप्ट काफी अलग है। बिग बॉस में जहां कंटेस्टेंट राशन के लिए टास्क करते हैं, तो वहीं कंगना के शो में अपने राशन के लिए कैदियों को चक्की पर आटा पीसने जैसे काम करने पड़ते हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना रनोट के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ का सीजन 2 मिड मार्च में शुरू होगा। हालांकि, इस सीजन में कंगना ही कैदियों पर रूल करेंगी या फिर उनकी क्वीन बदल जाएगी, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि लॉक अप का पहला सीजन मुनव्वर फारुकी ने जीता था।इसके साथ ही सीजन 1 के जो सबसे विवादित कंटेस्टेंट रहे थे, उसमें बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी, सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा और साथ ही करणवीर बोहरा, सारा खान सहित कई सितारे नजर आए थे।इन दिनों कंगना अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाने के साथ ही निर्देशन की कुर्सी संभालते हुए भी नजर आएंगी।

 

Related Articles

Back to top button