ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
मध्यप्रदेश

सीहोर के रुद्राक्ष महोत्सव से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो महिलाओं की मौत

बड़वानी ।  सीहोर से महाराष्ट्र लौट रहे श्रद्धालुओं की कार जुलवानिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं तीन महिलाएं व वाहन का चालक घायल हो गया। यह सभी लोग सीहोर में चल रहे पंडित प्रदीप मिश्रा के रुद्राक्ष महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए गए थे। जुलवानिया टीआई विनय आर्य के अनुसार दुर्घटना में महाराष्ट्र के अमलनेर निवासी दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों का पीएम कराया जा रहा है। वहीं छह घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस जांच कर रही है। सीहोर से वापस महाराष्ट्र जाते वक्त ईको वैन क्रमांक MP19DV6783 जायसवाल होटल के सामने एबी रोड जुलवानिया पर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इससे दो महिलाओं सोभाबाई पति लुकडू पाटिल उम्र करीबन 50 साल निवासी पटोंदा अमलनेर महाराष्ट्र एवम कमल बाई पति आत्माराम पाटिल उम्र 55 साल निवासी अमलनेर महाराष्ट्र की मौके पर मौत हो गई। दोनों महिलाएं आपस में देवरानी-जेठानी हैं। तीन महिलाएं व चालक घायल है जिनको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां से स्वजन सिरपुर अस्पताल रेफर करवाकर इलाज के लिए ले गए हैं।

Related Articles

Back to top button