ब्रेकिंग
सुकमा नवोदय विद्यालय की छात्रा की बिगड़ी तबीयत: इलाज के लिए दर-दर भटके परिजन, लिवर में सूजन और संक्र... दुर्ग नगर निगम में महापौर अलका बाघमार की इनोवा में लगी भीषण आग: चेंबर में जाते ही धू-धू कर जली गाड़ी... नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क...
खेल

IPL 2020 : SRH ने किया बड़ा फेरबदल, छोड़ा दुनिया के दिग्गज ऑलराउंडर का साथ

हैदराबाद : मैच फिक्सिंग के लिए संपर्क किए जाने की बात आईसीसी को ना बताने के चलते दो साल का प्रतिबंध झेल रहे बंगलादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने अगले सत्र के लिए रिलीज कर दिया है। हैदराबाद ने शाकिब के साथ-साथ दीपक हुड्डा, मार्टिन गुप्तिल, यूसुफ पठान और रिकी भुई को भी रिलीज किया है। दुनिया की चोटी के ऑलराउंडर शाकिब से सट्टेबाजों ने फिक्सिंग के लिए संपर्क साधा था, लेकिन शाकिब ने इसकी जानकारी ना तो अपने बोर्ड को दी और ना ही आईसीसी को दी। आईसीसी ने इस मामले में शाकिब को दोषी करार देते हुए उन पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें एक वर्ष की सजा निलंबित है। पहले एक वर्ष के दौरान यदि शाकिब साफ-सुथरे रहते हैं तो उन्हें अगला वर्ष शुरू होते ही खेलने का मौका मिल जाएगा।

हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा, बासिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, बिली स्टेनलेक, डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियम्सन, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी नटराजन, विजय शंकर और रिद्दिमान साहा को रिटेन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button