ब्रेकिंग
Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख ... लुधियाना: सोना-चांदी के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 75 लाख की ठगी, आरोपी क... हथियार लाइसेंस रद्द करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तुरंत खतरा साबित न होना नहीं है पर... जालंधर में प्रशासन की लापरवाही से गई दिहाड़ीदार की जान: टूटी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने कुचला Ludhiana Crime News: जन्मदिन पार्टी में जाने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने परिचित पर किया खंजर से ह... Jalandhar Police Appeal: जालंधर पुलिस कमिश्नर की सख्त अपील, स्कूलों और अस्पतालों के पास न बजाएं अनाव... लुधियाना: सेंट्रल और ब्रोस्टल जेल में नशा सप्लाई करने के आरोप में दो पेस्को (Pesco) कर्मचारी गिरफ्ता... जालंधर: दमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद, इकहरी पुली के पास लगा भारी जाम लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह... Diljit Dosanjh Concert Threat: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली और अहमदाबाद कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,...
मध्यप्रदेश

ऑपरेशन कायाकल्प से सुधरेगी प्रमुख सड़कें

भोपाल । विधानसभा चुनाव से पहले भोपाल सहित प्रदेशभर की शहरी सड़कों को ऑपरेशन कायाकल्प के तहत दुरुस्त किया जा रहा है। सोमवार से मुख्यमंत्री इस अभियान की शुरुआत करेंगे। नगरीय प्रशासन ने 413 नगरीय निकायों को 750 करोड़ रुपए की राशि इस अभियान के तहत देना तय किया है। इसमें भोपाल नगर निगम को भी 25 करोड़ रुपए दिए जाएंगे, हालांकि यह राशि ऊंट के मुंह में जीरा ही साबित होगी। इसमें शहरी प्रमुख सड़कों को ही शामिल किया जाएगा। गली, मोहल्ले, कॉलोनी की सड़कें शामिल नहीं होगी। सड़कों की न्यूनतम लम्बाई 500 मीटर निर्धारित की गई है। प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास ने इस अभियान के तहत ली जाने वाली सड़कों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश सभी आयुक्त, सीईओ और संभागीय संंयुक्त संचालक को भिजवाए हैं।
इन दिनों जोर-शोर से विकास यात्राएं भी निकाली जा रही है, जिसमें अलग-अलग मदों से भी सड़क, बिजली, पानी, ड्रैनेज सहित अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा है। चुनाव के मद्देनजर प्रदेशभर की प्रमुख सड़कों को सुधारने का भी एक बड़ा अभियान ऑपरेशन कायाकल्प के तहत शुरू किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत सोमवार को मुख्यमंत्री द्वारा की जाएगी। इसमें इंदौर सहित चारों बड़े शहरों को 25-25 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी, तो छोटे नगरीय निकायों को 7-7 करोड़ और नगर पालिकों को 3-3, तो परिषदों को 50-50 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। नगरीय प्रशासन विभाग का कहना है कि प्रदेश के जो 431 नगरीय निकाय हैं उनके जिम्मे 22 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कें आती हैं। हालांकि मंजूर की जा रही राशि कम है। इंदौर शहर की ही बात की जाए तो रोड नेटवर्क नगर निगम के अधीन जो है उसके मान से 25 करोड़ रुपए की राशि ऊंट के मुंह में जीरा ही साबित होगी। शासन ने बेहतर सड़क नेटवर्क उपलब्ध करवाने के दावे के साथ कायाकल्प अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास नीरज मंडलोई के मुताबिक इसमें प्रमुख सड़कें, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के पहुंच मार्ग, अस्पतालों के पहुंच मार्ग के अलावा मुख्य बाजार की सड़कों को शामिल किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button