ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
देश

कल से संसद का शीतकालीन सत्र, सर्व दलीय बैठक में पहुंचे दिग्‍गज, सियासी गर्मी दिखने के संकेत

नई दिल्‍ली। संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होने वाला है। संसद की कार्यवाही सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से चले इसके लिए संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी की ओर से बुलाई गई सर्व दलीय बैठक (all party meeting) में विभिन्‍न पार्टियों के दिग्‍गज नेता पहुंचे हैं। इस बैठक में संसद की कार्यवाही को शांतिपूर्ण तरीके से चलाने के मसले पर बातचीत होगी। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत, अर्जुन राम मेघवाल समेत विभिन्‍न दलों के नेता मौजूद हैं।

ANI

✔@ANI

Delhi: All party meeting called by Union Parliamentary Affairs Minister Pralhad Joshi, ahead of winter session of Parliament, is underway at the Parliament Library Building.

View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
See ANI’s other Tweets
कल शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से भी सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी जिसमें विपक्षी पार्टियों के नेता पहुंचे थे। विपक्ष के नेताओं ने साफ कहा कि 17वीं लोकसभा का पहला सत्र सरकार के विधायी एजेंडे के नाम रहा था। ऐसे में इस दूसरे सत्र में जनता से जुड़े अहम सवालों को उठाने के लिए अधिक समय दिया जाना चाहिए। इससे साफ हो गया है कि संसद का शीत सत्र में सियासत की गरमी भी नजर आएगी। विपक्षी दलों ने लोकसभा अध्‍यक्ष से मुद्दों पर बहस के लिए अधिक समय दिए जाने की भी मांग रखी है।
शीत सत्र में दिलचस्प यह रहेगा कि महाराष्ट्र चुनाव के बाद भाजपा से अलग हुई शिवसेना अब विपक्षी खेमे में नजर आएगी। हालांकि, कसभा में शिवसेना के 18 सांसदों के बैठने की जगह के बारे में अभी साफ नहीं हो पाया है। कल हुई स्पीकर की सर्वदलीय बैठक में अंतिम कुछ मिनटों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। विपक्षी पार्टियों ने लोकसभा अध्‍यक्ष से कहा कि बिल पेश करने से पहले परिपाटी के हिसाब से कम से कम दो से तीन दिन पहले सरकार जानकारी दे ताकि उन्‍हें तैयारी करने का मौका मि‍ल सके। इस बार विपक्ष अचानक सदन में बिल लाकर अध्ययन का मौका दिए बिना पारित कराने का रवैया स्वीकार नहीं करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button