ब्रेकिंग
Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण...
उत्तरप्रदेश

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा में एक की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल

वाराणसी : बाबतपुर चौकी अंर्तगत स्थित एयरपोर्ट के पास पूरा रघुनाथपुर एन एच 56 पर बुधवार सुबह झारखंड से अजमेर शरीफ टाटा विंगर में 13 लोग सवार होकर जा रहे थे। अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर होने पर वाहन के परखच्चे उड़ गए जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक नाम मुबारक हुसैन (60) था जो लातेहार झारखंड का निवासी था वहीं कुछ लोग घायल हो गए। घटना सुबह लगभग पांच बजे की बताई जा रही है।

जानकारी अनुसार महुआडार लातेहार झारखंड से 21 फरवरी को सुबह तेरह जायरिनो को लेकर अजमेर शरीफ जा रहे थे। लगभग 10 से 15 दिन का टूर था,लखनऊ दिल्ली अजमेर सहित फिर वापसी होना था। घटना के तत्काल बाद ही स्थानीय पुलिस के द्वारा सभी को बड़ागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव के प्रभारी मनोज वर्मा के अनुसार प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि सुबह की घटना थी। इमरजेंसी डॉ के द्वारा इलाज किया गया, एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है, वहीं चार लोग घायल हुए हैं, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button