ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
मध्यप्रदेश

शास्त्री ने कहा आलोचनाओं से नाराज नहीं होते, भगवान राम का दिया उदाहरण 

वह विज्ञान के खिलाफ नहीं

छतरपुर । बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भक्तों और समर्थकों की संख्या लाखों-करोड़ों में हैं, तब आलोचकों की भी कमी नहीं है। भक्तों के मन को पढ़ने के साथ उनके भूत और भविष्य की बात बताने का दावा करने वाले शास्त्री तर्कवादियों के निशाने पर हैं। हिंदू राष्ट्र को एजेंडा बनाकर सिसायत के केंद्र में आ चुके शास्त्री ने अब अपनी आलोचनाओं पर जवाब दिया है। उन्होंने ऐसा करते हुए भगवान राम की भी मिसाल दी।
एक मैंगजीन से साक्षात्कार में शास्त्री से जब उनकी आलोचनाओं को लेकर सवाल किया गया कि क्या वह इस सबसे आहत होते हैं, तब उन्होंने कहा, बिलकुल नहीं, मुस्कुराते हैं आलोचना से। भगवान राम को भी लोग गालियां देते थे, हम तब आम हैं। हमें फर्क भी नहीं पड़ता। थैक्यूं सो मच और सेम टू यू बोल देते हैं रात को सोते वक्त सबको। शास्त्री ने कहा कि वह विज्ञान के खिलाफ नहीं हैं। वह दवा के साथ दुआ की बात कहते हैं। उन्होंने साफ किया कि वह अपने पास स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर आने वाले लोगों को डॉक्टरी परामर्श लेने या जारी रखने की सलाह देते हैं।
शास्त्री ने कहा, मेरे पास कोई भी आता है, तब बीमार लोगों को मैं सबसे पहले कहता हूं कि आप डॉक्टर की सलाह ले लो। दुआ और दवा हम दोनों के पक्षधर हैं। लोगों ने आधी बात सुनकर हमारा विरोध किया है, अभी हमको समझा ही नहीं है। बालाजी ऊपर हैं और औषधालय नीचे। इसके पीछे रहस्य क्या है। पहले दवा यहां ठीक ना हों तब मंदिर चढ़ जाओ तब दुआ। दवा और दुआ दोनों का संयोग है तो आप बहुत जल्दी ठीक हो जाएंगे। कई बार अखबारों में निकला है कि महामृत्युंजय जाप से दिल की बीमारी ठीक हो गई, यह क्या है, ध्वनि चिकित्सा, एक पद्धति है मंत्र चिकित्सा की।

Related Articles

Back to top button