ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
व्यापार

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, हर महीने 10,500 रुपये बढ़ेगी सैलरी! इस दिन होगा ऐलान

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. 1 मार्च को होने वाली कैबिनेट मीटिंग में कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिल सकती है. जनवरी 2023 में के लिए बढ़े हुए डीए को इस बैठक में मंजूरी मिल सकती है. इसके साथ ही 2 महीने के एरियर का पैसा भी कर्मचारियों के खाते में आ सकता है. इसके साथ ही कर्मचारियों की सैलरी में प्रति माह पूरे 10500 रुपये का इजाफा हो सकता है.

42 फीसदी की दर से मिलेगा डीए 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2023 में सरकार कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से डीए दे सकती है. कैबिनेट बैठक में सरकार बढ़े हुए डीए का ऐलान कर सकती है. AICPI के आंकड़ों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है.

लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा फायदा

आपको बता दें बढ़े हुए डीए का फायदा 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा. इस समय पर कर्मचारियों को 38 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है. इस बार अगर सरकार 4 फीसदी का इजाफा करती है तो कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा.

कैसे बढ़ेगी 10500 रुपये सैलरी

सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की बेसिक सैलरी पर डीए की कैलकुलेशन होती है. अगर किसी भी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 25,000 रुपये है तो उनकी सैलरी में 42 फीसदी डीए के हिसाब से प्रति माह के हिसाब से 10500 रुपये का इजाफा हो जाएगा. वहीं, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपये है तो उनकी सैलरी में 7560 रुपये प्रति माह का इजाफा हो जाएगा.

जुलाई में भी 4 फीसदी बढ़ा था डीए 

आपको बता दें अगर कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा होता है तो महंगाई भत्ते 42 फीसदी की दर पर पहुंच जाएगा. जुलाई 2022 में भी सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया था. DA और DR में होने वाली बढ़ोतरी से लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा.

 

Related Articles

Back to top button