ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
दिल्ली/NCR

दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, अनियांत्रित ट्रक ने बच्चे समेत चार मजदूरों को कुचला

दिल्ली के जखीरा के पास दर्दनाक हादसे में एक ट्रक ने कई मजदूरों को कुचल दिया, जिसमें से चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा आनंद पर्वत थाना इलाके में हुआ है। मृतकों में पति-पत्नी और पिता-पुत्र शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान पहचान रमेश, सोनम, कल्लू और 4 साल के बच्चे अनुज के रूप में हुई है, जबकि 5वां शख्स घायल बताया जा रहा है। उसकी पहचान मोतीलाल के रूप में हुई है।  उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रमेश और सोनम पति-पत्नी थे। कल्लू और अनुज पिता पुत्र थे।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों से पता चला है कि तेज गति से आ रहा ट्रक संतुलन खो बैठा और सड़क निर्माण में लगे मजदूरों पर पलट गया। सभी एमपी के टीकमगढ़ के रहने वाले प्रवासी मजदूर हैं। घायल चालक का अभी पता नहीं चल सका है। आगे की जांच चल रही है।

पुलिस के मुताबिक़ रात में करीब 1:27 बजे थाना आनंद पर्वत पर ट्रक पलटने की पीसीआर कॉल आई और बताया गया कि 4-5 लोग फंसे हुए हैं। जब पुलिस मुख्य रोहतक रोड पर मौके पर पहुंची तो वहां पर एमसीडी का एक ट्रक पलटा हुआ मिला। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को उठा लिया गया और उसके नीचे फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया। तीन की मौके पर ही मौत हो गई। एक किल्लू को पास के जीवन माला अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया।

शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में 4 मजदूरों की मौत के मामले में मृतकों के परिवार एवं परिजनों का आरोप कि पुलिस इस पर कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं है। घटना और पुलिस की कार्यशैली से नाराज मजदूरों ने चक्का जामकर दिया।

 

Related Articles

Back to top button