ब्रेकिंग
लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी! कूड़ा खाली करने गए निगम के टिप्पर चालक पर हमला, भड़के कर्मचारी Haryana News: हरियाणा में डेंगू टेस्ट और प्लेटलेट्स के रेट फिक्स, मनमानी फीस वसूलने वाले प्राइवेट अस... राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले! कोटेदारों की धांधली खत्म, अब 5G मशीनों और 'फेस रीडिंग' से मिलेगा प... Yamuna Water Agreement: राजस्थान के लिए खुशखबरी, यमुना जल समझौते पर हरियाणा से बनी बात; 3 जिलों का म... Sonipat Mayor Election Result: सोनीपत में एक बार फिर खिला कमल, BJP के राजीव जैन ने कांग्रेस को भारी ... Haryana Nikay Chunav Result: 23 साल की निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने BJP को दिया तगड़ा झटका, बड़े ... NEET Paper Leak Case: दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से मास्टरमाइंड डॉक्टर गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगे कई बड... HBSE 10th Result: हरियाणा के 10वीं बोर्ड के बच्चों के लिए बड़ी खबर, जानिए किस दिन और कितने बजे आएगा ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में स्कोडा कार के अंदर मिला हैंड ग्रेनेड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Rewari Election Result: रेवाड़ी में खिला भाजपा का कमल, विनीता पीपल ने 21,455 वोटों से दर्ज की ऐतिहास...
खेल

ऑस्‍ट्रेलिया को लगा करारा झटका, कप्‍तान पैट कमिंस हुए बाहर

ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को घोषणा की है कि नियमित कप्‍तान पैट कमिंस भारत के खिलाफ तीसरे टेस्‍ट से बाहर हो गए हैं। कमिंस की गैरमौजूदगी में स्‍टीव स्मिथ ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की कप्‍तानी करेंगे। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 1 मार्च से इंदौर के होल्‍कर स्‍टेडियम पर तीसरा टेस्‍ट खेला जाएगा।

पैट कमिंस पिछले सप्‍ताह पारिवारिक कारणों से सिडनी लौट गए थे। जानकारी के मुताबिक कमिंस की मां बीमार हैं। दिल्‍ली टेस्‍ट तीन दिन के भीतर समाप्‍त हो गया था और तीसरे टेस्‍ट के लिए ऐसे में 9 दिन का अंतर बचा था। तब तक उम्‍मीद जताई जा रही थी कि कमिंस लौटकर ऑस्‍ट्रेलिया की कमान संभालेंगे।

हालांकि, ऑस्‍ट्रेलिया ने पुष्टि कर दी है कि कमिंस इंदौर टेस्‍ट में शामिल नहीं हो पाएंगे। अहमदाबाद में होने वाले चौथे टेस्‍ट में कमिंस के लौटने की उम्‍मीद है। मगर कमिंस अगर नहीं लौट सके तो स्‍टीव स्मिथ तीसरे व चौथे टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया की कप्‍तानी करेंगे। कमिंस ने कहा, ‘इस समय मैं भारत नहीं आ सकता हूं। मेरा मानना है कि इस समय अपने परिवार के साथ रहना जरूरी है। क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया और मेरे टीम साथियों से मुझे जो समर्थन मिला, उसके लिए शुक्रगुजार हूं। आपकी समझ के लिए धन्‍यवाद।’

स्मिथ करेंगे कप्‍तानी

स्मिथ बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद तीसरी बार ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की कप्‍तानी करेंगे। कमिंस पिछले दो साल में दो बार उपलब्‍ध नहीं रहे जब स्मिथ ने कप्‍तानी की जिम्‍मेदारी संभाली। उन्‍हें 2021 के अंत में टेस्‍ट टीम का उप-कप्‍तान बनाया गया था।

स्मिथ ने 2014 से 2018 के बीच 34 टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलियाई अीम की कप्‍तानी की। मौजूदा दौरे पर स्मिथ बल्‍ले से खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उन्‍होंने चार पारियों में 23.66 की औसत से 71 रन बनाए हैं। स्मिथ के रहते कप्‍तानी का मामला सुलझ गया, लेकिन देखना होगा कि कमिंस की गैरमौजूदगी में ऑस्‍ट्रेलिया गेंदबाजी आक्रमण कैसे संतुलित होगा।

 

Related Articles

Back to top button