ब्रेकिंग
Suspended Jailer Arrested: महिला बंदियों से घरेलू काम करवाने वाली निलंबित जेलर दिव्या चौधरी कोटा से ... Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख ... लुधियाना: सोना-चांदी के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 75 लाख की ठगी, आरोपी क... हथियार लाइसेंस रद्द करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तुरंत खतरा साबित न होना नहीं है पर... जालंधर में प्रशासन की लापरवाही से गई दिहाड़ीदार की जान: टूटी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने कुचला Ludhiana Crime News: जन्मदिन पार्टी में जाने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने परिचित पर किया खंजर से ह... Jalandhar Police Appeal: जालंधर पुलिस कमिश्नर की सख्त अपील, स्कूलों और अस्पतालों के पास न बजाएं अनाव... लुधियाना: सेंट्रल और ब्रोस्टल जेल में नशा सप्लाई करने के आरोप में दो पेस्को (Pesco) कर्मचारी गिरफ्ता... जालंधर: दमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद, इकहरी पुली के पास लगा भारी जाम लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह...
देश

सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा, ‘AAP की पूरी लीडरशिप गिरफ्तार’

नई दिल्ली    दिल्ली आबकारी घोटाले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आज का दिन अहम है। 8 घंटे की मैराथन पूछताछ के बाद सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। थोड़ी देर में मेडिकल करवाया जाएगा और फिर दोपहर 2 बजे राउज एवेन्य की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। हंगामे से बचने के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी करवाई जा सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने व्यापक विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई है।

AAP की पूरी लीडरशिप को गिरफ्तार किया: सौरभ भारद्वाज

इस बीच, आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी की पूरी लीडरशिप को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दिल्ली में भाजपा नेता परवेश शर्मा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बड़ा घोटाला किया है। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी दिल्ली की जनता की जीत है।

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को क्यों किया गिरफ्तार

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आपराधिक साजिश रचने, खातों की हेरोफेरी, शराब माफिया के हित को ध्यान में रखते हुए पालिसी बनाने, भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, सरकारी कर्मचारी से रिश्वत लेने आदि धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। इन धाराओं के तहत अधिकतम सात साल सजा व जुर्माने का भी प्रविधान है। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी को तीन माह के अंदर आरोपपत्र दाखिल करने का समय मिलता है। ऐसे में सीबीआई आरोपपत्र दाखिल करने में तीन माह का समय ले सकती है, तब तक उन्हें जमानत मिल पाना मुश्किल होगा।

Related Articles

Back to top button