ब्रेकिंग
Indore Jhanki Results: अनंत चतुर्दशी चल समारोह में राजकुमार मिल की झांकी प्रथम, देखें विजेताओं की पू... Bhopal News Today: फाइव स्टार होटलों में ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़; फूड विभाग के छापे में सड़े मशर... IMD Weather Forecast: सितंबर के आखिरी हफ्ते में फिर सक्रिय हुआ मानसून, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में डिप्रे... Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ...
देश

शिवसेना ने फिर साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- ‘हमें एनडीए से निकालने वाले तुम कौन?

महाराष्ट्र के चुनाव के बाद से महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के महाभारत शुरू हो गई है। दोनों के रिश्तों में खटास बढ़ती जा रही है। शिवसेना ने केंद्र सरकार से इस्तीफा दे दिया है और एनडीए की बैठक में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। जब शिवसेना को संसद में विपक्ष की सीट दी गई तो अब सामना के जरिए पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है और पूछा है ‘हमें एनडीए से निकालने वाले तुम कौन?’

सामना के संपादकीय में लिखा है, ‘दिल्ली के भाजपा नेताओं ने किस आधार पर और किसकी अनुमति से यह घोषणा की? ‘यात्रा में जल्दबाजी दुर्घटना को निमंत्रण देती है’ इस प्रकार की जल्दबाजी इन लोगों के लिए ठीक नहीं है।’ तीखे तेवरों के साथ लेख में लिखा गया है कि जिसने ये घोषणा की है उसे शिवसेना का मर्म और एनडीए का कर्म-धर्म नहीं पता है। तुम सभी के जन्म पर शिवसेना ने नाश्ता किया है। जब बीजेपी के साथ कोई खड़ा नहीं होना चाहता था, तब जनसंघ के दीये में शिवसेना ने तेल डाला।

लेख में लिखा गया है कि आज ‘एनडीए’ का प्रमुख या निमंत्रक कौन है इसका उत्तर मिलेगा क्या? शिवसेना को बाहर निकालने का निर्णय किस बैठक में और किस आधार पर लिया गया। ये सारा मामला इतनी हद तक क्यों गया? इस पर ‘एनडीए’ के सहयोगी दलों की बैठक बुलाकर चर्चा के बाद निर्णय हुआ है क्या?

शिवसेना ने कहा कि छत्रपति शिवराय के महाराष्ट्र से लिया गया पंगा तुम्हारा तंबू उखाड़े बिना नहीं रहेगा। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर में राष्ट्रद्रोही और पाकिस्तानियों के गीत गानेवाली महबूबा मुफ्ती के साथ सत्ता के लिए निकाह करनेवाली भाजपा ने ‘एनडीए’ की अनुमति ली थी क्या?

शिवसेना ने पूछा कि पाकिस्तान समर्थकों को ‘एनडीए’ की बैठक में सम्मान देकर कुर्सी देते समय अनुमति ली थी क्या? नरेंद्र मोदी का विरोध करनेवाले और मोदी पर कठोर टिप्पणी करनेवाले नीतीश कुमार की कमर पर फिर से ‘एनडीए’ की लंगोट पहनाते समय तुमने हमसे अनुमति ली थी क्या। शिवसेना के ऐसे तीखे तेवरों के साथ बीजेपी पर तीखे वार करती नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button