ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मध्यप्रदेश

बिजली के खंभों में लगेंगे मोबाइल चार्जर

भोपाल। एमपी की राजधानी में मोबाइल चार्जिंग की दिक्कत जल्द ही खत्म हो जाएगी। अब भोपाल के बिजली खंभों में भी चार्जर लगेंगे जिससे मोबाइल चार्ज कर सकेंगे। शहर के 40 हजार बिजली के खंभों में से 60 प्रतिशत का अब मल्टीपर्पज उपयोग होगा। इनमें मोबाइल और ई-व्हीकल चार्जिंग से लेकर पैनिक बटन की सुविधा होगी। बिजली पहुंचाने के ये साधारण खंभे स्मार्ट सिटी मिशन के तहत स्मार्ट पोल में तब्दील होंगे। 5 जी के बाद यह कवायद शुरू की गयी है।

400 स्मार्ट पोल का चयन
इसके लिए पहले चरण में 400 स्मार्टपोल को चुना गया है। बिजली कंपनी, ट्राई व स्मार्टसिटी के बीच बैठकें हो चुकी हैं।

सजावटी लाइट की योजना हो चुकी है फेल
इसके पहले नगर निगम बड़े तालाब के किनारे वन विहार के गेट से लेकर बोट क्लब, भारत भवन, केबल स्टे ब्रिज, वीआईपी रोड होते हुए खानूगांव चौराहा स्थित इंपीरियल सब्रे होटल तक 200 सजावटी पोल लगाने की योजना बनाया था। जिसमें रंग-बिरंगी लाइटों लगानी थी। लेकिन कुछ ही पोल लग सके।

पहले भी हो चुकी है स्मार्टपोल की कवायद
इसके पूर्व कंपनी भी स्मार्ट पोल के लिए टेंडर मांगे गए थे। तब एक स्मार्ट पोल की कीमत लगभग 91 हजार 500 रुपए तय थी। इसमें महिला सुरक्षा की दृष्टि से पैनिक बटन भी लगने थे। ताकि असहज स्थिति में महिलाएं आपातकालीन सहायता ले सकें। तब स्मार्टपोल के साथ 20 हजार स्मार्ट लाइट प्रोजेक्ट का 700 करोड़ का बजट था।

स्मार्ट पोल में सात तरह की सुविधाएं
स्मार्टसिटी बिजली कंपनी के साथ मिलकर अधोसंरचना को मल्टीयूज बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत स्मार्ट पोल लगेगें। पोल पर छोटे बॉक्स लगाकर इससे 5 जी इंटरनेट, फायर अलार्म, ई-व्हीकल चार्जिंग, पैनिक बटन, मल्टी स्क्रीन,वाई फाई, लैंप और वायु प्रदूषण से जुड़ी सात तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।

 

Related Articles

Back to top button