ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
उत्तरप्रदेश

आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर बच्चे को किया घायल

लखनऊ । आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 13 वर्षीय लड़के पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। यह घटना एलडीए की गगनचुंबी इमारत जानकीपुरम सृष्टि अपार्टमेंट में घटी और महज दो महीने के भीतर उसी इमारत में इस तरह का यह पांचवां मामला है। लड़के की मां प्रीति उपाध्याय ने कहा कि तीन-चार कुत्तों के झुंड ने अचानक राज आर्यन पर उस वक्त हमला कर दिया, जब वह बिल्डिंग के लॉन में खेल रहा था। उसके पैरों में चोट आई है। भवन परिसर में ऐसे पिछले मामलों में कुत्तों के हमले की अलग-अलग घटनाओं में एक रखरखाव कर्मचारी, दो महिलाओं और एक किशोर को चोट आई थी।

निवासी कल्याण संघ के एक सदस्य विवेक शर्मा ने मीडिया से कहा कि कुत्तों के काटने के कारण इमारत के निवासी अब लाठी या समूहों में बाहर जाने लगे हैं। इन हमलों को अक्सर संबंधित अधिकारियों द्वारा अनदेखा कर दिया जाता है, जब तक कि कोई बड़ी घटना नहीं हो जाती। क्या नागरिक निकाय हैदराबाद जैसी घटना की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जहां एक लड़के को कुत्तों के झुंड ने मार दिया।
वहीं मीडिया को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अभिनव वर्मा ने बताया कि सृष्टि अपार्टमेंट के पास के ज्यादातर इलाके हाई राइज हैं। उन्होंने कहा कि कुत्तों को पर्याप्त भोजन नहीं दिया जा रहा है। यह उनके आक्रामक होने के कारणों में से एक हो सकता है। अधिकतर कुत्तों की नसबंदी की जानी बाकी है, लेकिन हमने उन्हें पकड़ने के लिए एक वाहन भेजा है।

कुत्ते का हमला शहरी विकास विभाग द्वारा पालतू जानवरों के पंजीकरण के संदर्भ में क्या करें और क्या न करें का एक नया सेट तैयार करने के बाद हुआ है। कुत्ते के मालिकों को अब एक अंडरटेकिंग देनी होगी कि उनके पालतू जानवर लोगों को परेशान नहीं करेंगे। अतिरिक्त नगर आयुक्त (पशु कल्याण) अरविंद राव ने कहा कि यह विचार कुत्ते के मालिकों को अपने पालतू जानवरों के कार्यों के लिए जवाबदेह बनाना है।

Related Articles

Back to top button