ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
लाइफ स्टाइल

एक लिमिट से ज्यादा नींबू पानी पीना खतरनाक, हो जाएंगे ऐसे नुकसान

Lemon Water: वैसे तो हम गर्मियों में नींबू पानी का सेवन ज्यादा करते हैं, लेकिन औषधीय गुण के कारण ये हर मौसम में इसे बड़े चाव से पिया जाता है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं.

Side Effects of Drinking Lemon Water: इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि नींबू पानी हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है. अगर आप इसे सुबह उठने के बाद हल्के गर्म पानी में मिलाकर पी लेंगे तो वजन कम होने लगे गया. इस के साथ ही नींबू हमारे डाइजेशन में काफी मददगार साबित होता है जिससे पेट से जुड़ी कई परेशानियां छूमंतर हो जाती है. इसके बावजूद किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदेह साबित हो सकता है. भारत के मशहूर हेल्थ एक्सपर्ट ‘निखिल वत्स ने बताया कि हद से अधिक नींबू पानी पीना हमारे शरीर के लिए क्यों अच्छा नहीं है.

जरूरत से ज्यादा नींबू पानी पीने के नुकसान

कई अंग हो सकते हैं खराब

नींबू विटामिन सी का रिच सोर्स है अगर हमारी बॉडी में इस न्यूट्रिएंट का लेवल बढ़ जाए तो इसका असर कई अहम अंगों पर पड़ता है, इसलिए कई डॉक्टर भी इसका सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह देते हैं.

1. पेट दर्द

विटामिन सी के ज्यादा बढ़ने से पेट एसिडिक सिक्रीशन बढ़ने का डर रहता है क्योंकि इससे एसिडिटी की आशंका काफी ज्यादा बढ़ जाती है. ये परेशानी यहीं नहीं रुकती, बल्कि ज्यादा नींबू पानी पीने से उल्टी, दस्त और जी मिचलाने जैसे समस्याएं पैदा हो जाती हैं. कई लोग गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स से पीड़ित होते हैं, उन्हें नींबू पानी कम पीना चाहिए.

2. मुंह में छाले

नींबू के कारण कई बार मुंह की बदबू और दांतों की सफाई की जाती है, लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा नींबू पानी पिएंगे तो इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड ओरल टिश्यूज में सूजन पैदा कर देंगे जिसकी वजह से मुंह में छाले और जलन पैदा होने लगेगी.

3. कमजोर दांत

कोशिश करें कि जब भी आप नींबू पानी पिएं तो स्ट्रॉ का इस्तेमाल जरूर करें, क्योंकि इससे नींबू के रस का संपर्क दांतों से कम से कम होगा. ऐसा करने से दांत कमजोर नहीं होंगे.

 

Related Articles

Back to top button