ब्रेकिंग
छाताबाद भूधंसान: 13 दिन बाद भी 'आशियाना आंदोलन' जारी, विधायक अनूप सिंह और सांसद ढुल्लू महतो में सिया... झारखंड में अगस्त में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: बारिश की कमी घटकर सिर्फ 10% पर पहुंची हेमंत सोरेन के बाद NDA सहयोगी आजसू भी उतरी मैदान में: खनिज सेस और अवैध खनन पर सुदेश महतो ने केंद्र क... खूंटी में पुलिस और NCB की बड़ी कार्रवाई: 200 किलो गांजा जब्त, हजारीबाग के 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्त... गिरिडीह पुलिस की अनूठी सेवा: कांवरियों के लिए 24 घंटे खुला सेवा शिविर, खुद भोग परोसते हैं SP डॉ. बिम... मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में द्वितीय एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज धनबाद-जामताड़ा को जोड़ने वाले बेजरा पुल का पिलर धंसा, दोनों जिलों का सीधा संपर्क टूटा धनबाद की पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग के दौरान बड़ा ब्लास्ट: 3 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर; SNMMC... IIT ISM धनबाद के शोधकर्ताओं की बड़ी उपलब्धि: विकसित किया आधुनिक 2D ऑप्टिकल टिल्ट सेंसर रांची यूनिवर्सिटी में पीएचडी प्रवेश के नए नियम लागू: 4 वर्षीय UG डिग्री वालों को सीधा प्रवेश
देश

चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए  मजबूत स्वास्थ्य देखभाल एवं आपात प्रबंधन अवसरंचना तैयार होगी 

नई दिल्ली । केंद्र सरकार उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए मजबूत स्वास्थ्य देखभाल एवं आपात प्रबंधन अवसरंचना तैयार करेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि यह त्रिस्तरीय ढांचा होगा ताकि श्रद्धालुओं को उनकी यात्रा के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के साथ बैठक के बाद मांडविया ने यह बात कही। रावत ने उन लाखों श्रद्धालुओं के वास्ते स्वास्थ्य एवं आपात अवसंरचना के विकास में केंद्र से सहयोग का अनुरोध किया है जो हर साल चारधाम की यात्रा पर जाते हैं।

बयान के अनुसार रावत ने मांडविया को इस दुर्गम मार्ग पर तीर्थयात्रियों के सामने आने वाली स्वास्थ्य चुनौतियों, पिछले कुछ सालों में हृदयाघात जैसी आपात स्वास्थ्य स्थिति के कारण कई यात्रियों की मौत के बारे में बताया। उत्तराखंड के मंत्री ने कहा कि जान गंवाने वाले यात्रियों में से कई अन्य गंभीर बीमारियां से भी पीड़ित रहते हैं। मांडविया ने केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा, ‘‘तीर्थयात्रा पर जाने वालों के लिए यथाश्रेष्ठ स्वास्थ्य देखभाल एवं स्वास्थ्य आपात अवसंरचना उपलब्ध करायी जाएगी।

Related Articles

Back to top button