ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

क्या IPL पर है कोरोना वायरस का खतरा? BCCI अध्यक्ष गांगुली और चीफ पटेल ने किया साफ

चीन से फैले कोरोना वायरस का असर खेलों पर भी पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में होने वाली आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 पर भी कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। इस खबर के फैलने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चीफ बृजेश पटेल ने इन अफवाहों को निराधार बताया है।

आईपीएल सीजन 13 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में 29 मार्च को खेला जाएगा जबकि फाइनल मुकाबला 24 मई को होगा। पटेल और बीसीसीआई अध्यक्ष ने मंगलवार को घातक कोरोनो वायरस के प्रकोप के कारण आगामी टी20 लीग के लिए किसी भी खतरे से इनकार किया।

गांगुली ने साथ ही यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत में होने वाली सीरीज पर भी कोरोना वायरस का कोई खतरा नहीं है। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 12 मार्च को धर्मशाला में खेला जाएगा। गांगुली के मुताबिक भारत में कुछ भी नहीं है और उन्होंने कोरोना वायरस के बारे में चर्चा भी नहीं की।

पटेल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि अधिकारी देश में स्थिति पर नजर रख रहे हैं, फिलहाल आईपीएल या दक्षिण अफ्रीका सीरीज पर कोई खतरा नहीं है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए प्राथमिकता के तौर पर सर्जिकल और एन95 मास्क की मांग में अचानक वृद्धि के बाद मामला प्रकाश में आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button