ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

एमएस धोनी ने कबूला- इन बातों के चलते हैं सीएसके के अहसानमंद

नई दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि वह सीएसके के अहसानमंद हैं जिसने उन्हें चुनौतियों से निपटना सिखाया। पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर धोनी का यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके के साथ पहले ट्रेनिंग सत्र के दौरान जोरदार स्वागत हुआ। आईपीएल का अगला सत्र 29 मार्च से शुरू होगा।

धोनी ने कहा- सीएसके ने मुझे हर चीज में सुधार करने में मदद की, यह इंसानी पहलू हो या क्रिकेटर, मैदान के अंदर और बाहर मुश्किल हालात से निपटना और अच्छा करते हुए विनम्र बने रहना।

सीएसके के प्रशंसक धोनी को प्यार से ‘थाला’ कहते हैं और उन्होंने कहा कि उन्हें जो प्यार और सम्मान मिला वह विशेष है। धोनी ने कहा- असल में थाला का मतलब भाई होता है, प्रशंसकों ने मुझे जो प्यार दिया है यह उसे दर्शाता है।

धोनी बोले- मैं जब भी चेन्नई या दक्षिण भारत में जाता हूं तो वे कभी मुझे नाम लेकर नहीं बुलाते, वे मुझे थाला कहते हैं और जैसे ही कोई मुझे थाला कहता है वे अपना प्यार और सम्मान दिखाता है लेकिन साथ ही वह सीएसके का प्रशंसक होता है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज और राष्ट्रीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने कहा कि इस ब्रेक से धोनी को तरोताजा होने में मदद मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button