ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
खेल

आज है क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुडी का जन्मदिन, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा का आज जन्मदिन है। साल 2017 में पंखुडी और क्रुणाल ने एक दूसरे से शादी की थी। आज इस खास मौके पर क्रिकेटर ने अपनी पत्नी को विश करते हुए ट्वीट किया, मेरे जीवन के प्यार को जन्मदिन मुबारक हो। तुम हमारे परिवार की स्तंभ हो और सबसे अद्भुत आत्मा जो मुझे कभी मिली है। इस पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए पंखुडी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन क्या आप इन दोनों की लव लाइफ के बारे में जानते हैं, नहीं तो आइए जानते हैं इस बारे में –

दोस्त के जरिए हुई थी दोनों की मुलाकात 

पंखुडी सेलेब और इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम करती थी और पहली बार दोनों की बात किसी काम को लेकर फोन पर हुई थी। जब क्रुणाल ने पंखुडी की तस्वीर देखी तो उसने मिलने की इच्छा जताई। आईपीएल 2016 के दौरान दोनों एक दोस्त के जरिए मिले। इसके बार दोनों एक दूसरे से मिलने लगे और समय बिताने लगे। ज्यादा बातें ना करने वाली पंखुडी सिर्फ क्रुणाल से मिलने के लिए आती थी।

आईपीएल के दौरान किया था प्रपोज 

शुरुआत में दोनों में अच्छी फ्रेंडशिप थी, धीरे-धीरे दोनों की यह दोस्ती प्यार में बदल गई। आईपीएल जीतने के बाद क्रृणाल ने पंखुड़ी को शादी के लिए प्रपोज किया। इस बारे में क्रुणाल ने कहा था कि फाइनल में मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद मैंने शादी के लिए उनसे बात की।

साल 2017 में हुई थी शादी 

क्रुणाल और पंखुडी की शादी दिसंबर 2017 में हुई थी। क्रुणाल के पिता ने खुद दोनों की शादी की जानकारी दी थी। फंक्शन मुंबई के जे डब्ल्यू होटल में हुआ था और इस दौरान टीम इंडिया के क्रिकेटर्स समेत कई नामी हस्तियों ने शिरकत की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button