ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
मनोरंजन

क्रिकेटर नहीं इस शादीशुदा डायरेक्टर के साथ सात फेरे लेंगी ‘बाहुबली’ फेम अनुष्का शेट्टी!

बाहुबली’ फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी इन दिनों अपने अफेयर और शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। खबरें हैं कि अनुष्का इन दिनों डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव के बेटे प्रकाश कोवलामुडी को डेट कर रही हैं और बहुत जल्द उनके साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों इसी साल के अंत में शादी कर सकते हैं।

बता दें कि प्रकाश कोवलामुडी पहले से शादीशुदा हैं। उन्होंने साल 2014 में राइटर कनिका ढिल्लन से शादी रचाई थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। प्रकाश ने कंगना रनौत की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फ‍िल्‍म में उनकी एक्स वाइफ भी उनके साथ नजर आईं थी। वहीं अनुष्का शेट्टी ने फिल्म बाहुबली से खूब सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म की रिलीजिंग से पहले और कुझ समय बाद तक अनुष्का  प्रभाष संग अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहीं, लेकिन दोनों के अफेयर की खबरें सिर्फ खबरें ही रह गईं। बाद में एक्ट्रेस ने भी खुद इन बातों को अफवाह बताया था।

अब अनुष्का प्रकाश कोवलामुडी संग शादी को लेकर हैडलाइंस में बनी हुईं हैं। हालांकि, अभी तक ना तो अनुष्का की तरफ से और ना ही प्रकाश कोवलामुडी की तरफ से इस सच्चाई पर कोई बयान सामने आया है।

बता दें, अनुष्का और प्रकाश की मुलाकत फिल्म ‘साइज जीरो’ के सेट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे। इतना ही नहीं, कई बार अक्सर दोनों को एक-साथ भी स्पॉट भी किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button