ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
व्यापार

एलआईसी की इस स्कीम में मिलता है सात गुना रिटर्न

भारतीय जीवन बीमा निगम की योजनाएं ग्राहकों को कई तरह के फायदे ऑफर करती हैं। किफायती और गारंटीड रिटर्न इन योजनाओं की खासियत होती है। अगर आप भी इस तरह के फायदे लेना चाहते हैं तो हम आपके लिए एलआईसी की एक ऐसी पॉलिसी की जानकारी लेकर आए हैं, जिसमें ग्राहकों को कम निवेश में अपना पैसा बढ़ाने का मौका मिलता है।

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम की जीवन आजाद पॉलिसी एक नॉन पार्टिसिपेटिंग बीमा स्कीम है। LIC ने इसे जनवरी 2023 में लॉन्च किया था। इस स्कीम को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। लॉन्च होने के कुछ ही दिनों बाद 50,000 ग्राहक जीवन आजाद पॉलिसी से जुड़ गए।

इस प्लान में पॉलिसीहोल्डर की अचानक मृत्य हो जाने पर परिवार के सदस्यों को आर्थिक मदद मिलती है। अगर पॉलिसीधारक मैच्योरिटी तक जीवित रहता है तो उसे गारन्टीड सम एश्योर्ड अमाउंट के साथ पूरा पैसा वापस मिल जाता है। पॉलिसीहोल्डर सालाना, छमाही, तिमाही और मंथली प्रीमियम का विकल्प चुन सकते हैं।

जीवन आजाद योजना एक नॉन-लिंक्ड नॉन-पार्टिसिपेटिंग प्रीमियम एंडोमेंट प्लान है। एलआईसी वेबसाइट पर उपलब्ध पॉलिसी डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, LIC Jeevan Azaad के तहत न्यूनतम बेसिक बीमा राशि 2 लाख रुपये है रखी गई है, जबकि अधिकतम बेसिक बीमा राशि 5 लाख रुपये तय की गई है।

प्रीमियम भुगतान की अवधि माइनस 8 वर्ष है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आप 18 साल के लिए इस पॉलिसी को खरीदते हैं, तो 10 साल (18-8) के लिए ही प्रीमियम का भुगतान करना होगा। पॉलिसी में न्यूनतम सम एश्योर्ड 2 लाख और अधिकतम सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये है।

अगर पॉलिसी के दौरान किसी पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो पॉलिसी खरीदते समय लिया गया बेसिक सम एश्योर्ड या वार्षिक प्रीमियम का 7 गुना भुगतान नॉमिनी को किया जाएग। शर्त ये है कि पॉलिसीधारक की मृत्यु की तारीख तक भुगतान किया गया कुल प्रीमियम 105 प्रतिशत से कम न हो।

 

Related Articles

Back to top button