ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मनोरंजन

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ को लेकर आया अपडेट

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन आज-कल अपनी फिल्मों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अजय के दमदार अभिनय के फैंस दीवाने हैं। ‘दृश्यम 2’ की सफलता के बाद अब अजय फिल्म ‘भोला’ की रिलीज के लिए तैयार बैठे हैं। ऑडियंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही है। अजय की फिल्म ‘सिंघम’ और’ सिंघम रिटर्न्स’ भी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर चुकी है। अब खबर आ रही है कि डायरेक्टर रोहित शेट्टी और अजय स्टारर ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट आया है।

हाल ही में, मशहूर फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज डेट को लेकर फैंस को बड़ा अपडेट दिया है। तरण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि डायरेक्टर रोहित शेट्टी और अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ अगले साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

गौरतलब है कि  रोहित शेट्टी  इस फिल्म की फ्रेंचाइजी के पिछले दोनों पार्ट्स ने यानी की  ‘सिंघम’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता का परचम बुलंद किया था। ऑडियंस ने भी इस फिल्म को अपना खूब प्यार दिया था। फिल्म के पिछले दोनों पार्ट्स के हिट होने के बाद अब दर्शकों को इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।

तरण आदर्श ने अपने इस पोस्ट में रिलीज डेट के साथ-साथ शूटिंग को लेकर भी काफी जानकारी फैंस संग साझा की है। इस जानकारी में बताया गया है कि इस साल जुलाई महीने के अंत में रोहित और अजय की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग शुरू हो जाएगी। तरण के इस लेटेस्ट अपडेट ने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है।

इस हालिया अपडेट पर फैंस अपना जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘फाइनली वो दिन आ ही गया। एक और धमाकेदार फिल्म देखने को मिलेगा।’ दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘रोहित और अजय की जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार है।’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।’ बता दें कि फैंस अजय को बाजीराव सिंघम के किरदार में देखना काफी पसंद करते हैं, ऐसे में उन्हें इस फिल्म का काफी इंतजार रहा है।

 

Related Articles

Back to top button