ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत भारत में आतंकवाद फैला रहे हैं इस्लामी आतंकवादी

वाशिंगटनः एक अमेरिकी सांसद ने संसद के अपने साथियों से आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इस्लामी आतंकवादी पूरे जम्मू-कश्मीर और भारत में अन्य जगहों पर लगातार खतरा पैदा कर रहे हैं और आतंकवाद फैला रहे हैं। सांसद फ्रांसिस रूनी ने कहा कि भारत के समक्ष कई क्षेत्रीय एवं भूराजनीतिक खतरे हैं। इस्लामी आतंकवादी पूरे जम्मू-कश्मीर और भारत में अन्य जगहों पर लगातार खतरा पैदा कर रहे हैं, आतंकवाद फैला रहे हैं। हमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में नयी दिल्ली में सरकार का सहयोग करना चाहिए।

फ्लोरिडा से सांसद रूनी ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में ‘‘सहयोगी’’ भारत के साथ अहम संबंधों पर अपने भाषण में कहा कि उनकी अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला के साथ हाल में बैठक हुई, जिसमें भारत एवं अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों की महत्ता और भारत के समक्ष मौजूद अहम मामलों पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि चीन का व्यवहार भारत के पड़ोसियों को अस्थिर कर रहा है, इसके पड़ोसियों को ऐसे कर्ज से लाद रहा है जिसका वे भुगतान नहीं कर पा रहे, जैसा कि श्रीलंका के हम्ब नटोटा बंदरगाह परियोजना में हुआ। रूनी ने कहा कि भारत अपने शत्रु देश, अस्थिर एवं परमाणु हथियार से सश पाकिस्तान के कारण हमेशा सतर्क रहता है।

उन्होंने भारत को अमेरिका का अहम कारोबारी सहयोगी बताते हुए कहा कि हमें भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने एवं द्विपक्षीय विदेशी प्रत्यक्ष निवेश बढ़ाने की दिशा में लगातार काम करना चाहिए और एक मुक्त व्यापार समझौते को लेकर वार्ता पर विचार करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button