ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

केजरीवाल के मंत्री बोले-राम और कृष्ण पूर्वज हैं तो उनको इतिहास में क्यों नहीं पढ़ाया जाता

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने शुक्रवार को दावा किया कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। राजेंद्र पाल गौतम ने हिंदू देवताओं को लेकर विवादित टिप्पणी की गई है।

PunjabKesari

गौतम ने ट्विटर पर लिखा, अगर यह बात प्रमाणित है कि राम और कृष्ण तुम्हारे पूर्वज है तो इतिहास में इनको पढ़ाया क्यों नहीं जाता। पूर्वजों को कोई इतिहास होता है जबकि इनका कोई प्रमाणिक इतिहास नहीं है। यह पौराणिक कथाएं हैं, ऐतिहासिक नहीं। जबकि पेरियार जी का दृष्टिकोण प्रमाणिकता और तार्किकता के आधार पर था। विवादित टिप्पणी के बाद  राजेंद्र पाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए उनके अकाउंट से धार्मिक प्रतीक संबंधी ट्वीट किए गए। आप नेता ने ट्वीट किया, मैं इस संबंध में आगे कार्रवाई करूंगा। मैं हर धर्म का आदर करता हूं।

PunjabKesari

कुमार विश्वास ने भी साधा गौतम पर निशाना
वहीं राम का नाम आते ही हिंदी के मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी के नेता रहे कुमार विश्वास ने भी राजेंद्र पाल गौतम पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि संतोष कोली के बलिदान की मलाई चाट रहे, सीमापुरी के ये रूरु्र, आत्ममुग्ध बौने के मंत्री हैं। राम-कृष्ण के होने का देश से सबूत मांग रहे हैं। तुम्हारे आका ने सेना से शौर्य के सबूत मांगे थे, तो लोकसभा में लोगों ने दिए थे, तुमने राम-कृष्ण के मांगे हैं, प्रतीक्षा करो विधानसभा में मिल जाएंगे।

PunjabKesari

केजरीवाल के मंत्री माफी मांगे- कपिल मिश्रा
दूसरी तरफ गौतम के इस ट्वीट पर बीजेपी के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि अब केजरीवाल के मंत्री रोने लगे – मेरा अकॉउंट हैक हो गया था। AAP कितने खोखले और बेशर्म हो। अगर तुमने और केजरीवाल ने “राम कृष्ण” विरोधी ट्वीट पर और हिंदुओ की आस्था पर हमला करने की माफी नहीं मांगी तो आपराधिक केस दर्ज करवाऊंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button