ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
देश

आतंकियों ने हाजीपुर जंक्शन और सोनपुर मेला को उड़ाने की दी धमकी, लिखा- ‘पाकिस्‍तान जिंदाबाद’

पटना। बिहार के वैशाली जिले में आतंकी हमले की धमकी के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आतंकियों ने हाजीपुर जंक्शन और विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले को तीन दिन के भीतर बम से उड़ा देने की धमकी दी है। इससे संबंधित पोस्‍टर साटा गया, जो गुरुवार को सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

पोस्‍टर में दी धमकी, लिखा ‘पाकिस्‍तान जिंदाबाद

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को एक छात्र ने जिला समाहरणालय के मुख्‍स द्वार के निकट आतंकी हमले की धमकी के पोस्‍टर को देखा। पोस्‍टर में ‘जिहाद’ व ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखा था। यह धमकी भी थी कि शब्बीर को रिहा करो नहीं तो हाजीपुर स्टेशन और सोनपुर मेला को तीन दिनों के भीतर बम से उड़ा देंगे। बताया जाता है कि उस छात्र ने पोस्‍टर की तस्‍वीर लेकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस व प्रशासन में हड़कम्‍प मच गया।

जंक्‍शन पर व मेला में सघन जांच, सुरक्षा कड़ी

हाजीपुर के सदर एसडीपीओ राघव दयाल के निर्देश पर नगर व रेल पुलिस (जीआरपी) तथा आरपीएफ ने हाजीपुर जंक्‍शन की सघन जांच की। वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सोनपुर मेला में भी सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। लोगों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत देने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस ने माना, धमकी का पोस्‍टर हुआ वायरल

हाजीपुर के सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि हाजीपुर जंक्‍शन और सोनपुर मेला को बम से उड़ाने की धमकी वाला पोस्‍टर वायरल हुआ है। हालांकि, जांच के दौरान कोई पोस्‍टर नहीं मिला।

कौन है मो. शब्‍बीर?

सवाल उठाता है कि आखिर मो. शब्‍बीर है कौन, जिसकी रिहाई के लिए आतंकी हमले की धमकी दी गई है? शब्‍बीर बिहार में आतंकवाद का स्‍लीपर सेल चलाने वाला एक मदरसा संचालक है। हाजीपुर में एक परिवार ने महुआ बाजार स्थित एक मदरसा (तंजीमी मकतब) के संचालक मो. शब्‍बीर अहमद पर आतंकी बनाने के लिए अपने बच्चे (मो. खालिद) को गायब करने का आरोप लगाया था। शब्‍बीर बीते नौ सितंबर को खालिद को लेकर लापता हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे मुंबई में गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button