ब्रेकिंग
हड़कंप! मदरसे में चल रहा था 'Made In Pakistan' पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अ... Shocking News: ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी गाय, सीधे युवक के ऊपर जा गिरी, मच गया हड़कंप Murder News: पुराने प्रेमी के साथ मिलकर नए बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, इंस्टाग्राम वाली खूनी प्रे... Noida News: नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज, भंगेल एलिवेटेड रोड चौड़ा होने से पीक आवर्स के जाम से मिलेग... Chamba Road Accident: चंबा-नूरपुर हाईवे पर 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, गुजरात के 6 पर्यटकों की मौ... Lucknow Crime News: इंस्टाग्राम पर 'सौरभ सिंह' बनकर शोएब ने हिंदू लड़कियों को किया टारगेट, ब्लैकमेलि... Railway Station Collapse: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा [शहर का नाम] स्टेशन? 5 साल में ही ढही छत, 1 अधिकार... Liquor Smuggling: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झाड़ियों से 500 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त, दो अरेस्ट Love Marriage: पति का पैर टूटा तो पत्नी ने छोड़ा साथ, अब प्रेग्नेंसी रिपोर्ट आते ही सामने आई नई जिद IMD Alert: दिल्ली में आज बारिश, MP-राजस्थान में हीटवेव; कैसा रहेगा पहाड़ी राज्यों का मौसम?
देश

सोनिया गांधी को नसीहत  जी-23 के नेताओं को भाव देने से बुलंद होंगे दूसरों के हौसले: सुनील जाखड़ 

नई दिल्ली। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी लगातार असंतुष्ट नेताओं से मुलाकात कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में राज्यसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद से बैठक की थी और जी-23 (कांग्रेस के असंतुष्ठ नेताओं का खेमा) का पक्ष जानने की कोशिश की थी। आपको बता दें कि एस खेमे में कपिल सिब्बल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मनीष तिवारी सरीखे नेता शामिल हैं। इस बीच कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पार्टी के असंतुष्ट नेताओं के साथ हो रही बैठकों पर बयान दिया। जाखड़ ने बुधवार को कहा कि असंतुष्टों को बहुत ज्यादा भाव देने से न केवल दूसरे असंतुष्टों के हौसले बुलंद होंगे, बल्कि इससे पार्टी कार्यकर्ता भी हतोत्साहित होंगे। जाखड़ ने ट्वीट कर कहा, ‘झुककर सलाम करने में क्या हर्ज है मगर सर इतना मत झुकाओ कि दस्तार गिर पड़े।’ इस ट्वीट के साथ उन्होंने सोनिया गांधी की असंतुष्ट नेताओं के साथ हो रही बैठकों से संबंधित कुछ समाचार पत्रों की कतरन भी पोस्ट की। मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुलाम नबी आजाद से मुलाकात के कुछ दिनों बाद मंगलवार को दिल्ली में अपने आवास पर आनंद शर्मा एवं मनीष तिवारी समेत कई असंतुष्ट गुट के नेताओं के साथ बैठक कर पार्टी के आंतरिक मुद्दों को हल करने बारे में चर्चा की थी।

Related Articles

Back to top button