ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मध्यप्रदेश

पार्किंग में रंगदारी: बदमाशों ने मचाया जमकर उत्पात, एंबुलेंस सहित अस्पताल अधीक्षक की गाड़ियों में की तोड़फोड़, इधर अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान बुलडोजर पर गिरी बिल्डिंग, ऑपरेटर की हालत नाजुक

भोपाल। राजधानी भोपाल में थाने से चंद कदम की दूरी पर बदमाशों द्वारा रंगदारी का मामला सामने आया है। रंगदारी को लेकर बदमाशों ने पार्किंग स्थल पर न सिर्फ जमकर उत्पात मचाया बल्कि वहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई है। बदमाशों ने अस्पताल के एंबुलेंस वाहन को भी नहीं छोड़ा। यहां तक अस्पताल अधीक्षक की गाड़ी के कांच तोड़ दिए और ड्राइवरों के साथ जमकर मारपीट की गई।

जानकारी के अनुसार इस्लामपुरा का रहने वाला बदमाश अकील उर्फ छोटा कुरैशी ने अपने तीन साथियों के साथ दिया इस वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस, ऑन कॉल कंसल्टेंट की खड़ी गाड़ियों के ड्राइवरों से पांच-पांच सौ रुपए रंगदारी की मांगी थी। घटना तलैया थाने से महज 50 कदम दूरी पर स्थित सुल्तानिया अस्पताल का है। मामले में आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

इंदौर। नगर निगम के तोड़ूदस्ता को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करना भारी पड़ गया। लापरवाहीपूर्वक कार्रवाई के दौरान इमारत निगम के मशीन ऑपरेटर के ऊपर गिर गई जिससे ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद निगम प्रशासन ने कार्रवाई रोक दी।

शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के ग्रेटर बृजेश्वरी में अवैध निर्माण तोड़ने गई नगर निगम की पोकलेन मशीन पर भारी भरकम इमारत गिर गई। इस हादसे में पोकलेन मशीन ऑपरेटर संजय लाल वर्मा घायल हो गया। उसे नगर निगम कर्मचारियों द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।बात दें कि घटनास्थल पर गलत नक्शा पास करा कर एक बड़े हिस्से में अवैध निर्माण कर लिया गया था। अवैध निमार्ण की शिकायत पर निगम का तोड़ूदस्ता आज मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंचा था, तभी यह हादसा हो गया।

Related Articles

Back to top button