ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
दिल्ली/NCR

राघव चड्ढा बोले- ED का एक ही मकसद सिसोदिया को जेल में रखना

चड्ढा ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि भाजपा का मकसद आम आदमी पार्टी को खत्म करना है। इस कड़ी में उसने आप नेताओं पर फर्जी केस करके उन्हें जेल में बंद करने की एक बदले की राजनीति शुरू की है।

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए बदलाव की राजनीति करने की नसीहत दी है। आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा का कहना है कि ईडी का एक ही मकसद है कि कुछ भी करके मनीष सिसोदिया को जेल में रखा जाए। ईडी ने रिमांड में लेकर मनीष सिसोदिया से सात दिनों में महज 15 घंटे पूछताछ की और मात्र तीन गवाहों से उनका आमना-सामना कराया। इससे साफ है कि ईडी के पास मनोहर कहानियों के अलावा मनीष सिसोदिया के खिलाफ रत्ती भर भी सबूत नहीं है।

चड्ढा ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि भाजपा का मकसद आम आदमी पार्टी को खत्म करना है। इस कड़ी में उसने आप नेताओं पर फर्जी केस करके उन्हें जेल में बंद करने की एक बदले की राजनीति शुरू की है। सीबीआई-ईडी के पास मनीष सिसोदिया के खिलाफ मनगढ़ंत कहानियों के अलावा रत्ती भर भी सबूत नहीं है। इस मामले में न केस है, न मेरिट है, न एविडेंस और न तो कोई साक्ष्य है। सीबीआई-ईडी को कुछ नहीं मिला है। मोटे तौर पर किसी भी केस के लिए चार-पांच पदार्थ चाहिए होते हैं।

उन्होंने कहा कि सीबीआई की पूछताछ के बाद कोर्ट मनीष सिसोदिया को बेल देने जा रहा था। सिसोदिया को कोर्ट से राहत न मिल जाए, इसीलिए ईडी को लाकर भाजपा ने उनको गिरफ्तार करा लिया और पिछले सात दिनों से अपने मुख्यालय पर रखा हुआ है। ईडी ने रिमांड लेते वक्त कहा था कि मनीष सिसोदिया से बड़े गंभीर सवाल पूछने हैं। गवाहों से मनीष सिसोदिया का सामना करवाना है। इसके लिए 10 दिन की रिमांड चाहिए। कोर्ट ने ईडी की बात मान ली और 10 दिन की जगह सात दिन की रिमांड दे दी।

 

Related Articles

Back to top button