ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
धार्मिक

देवी आराधना का महापर्व है नवरात्रि, जानिए अष्टमी और नवमी की तिथि

हिंदू धर्म में वैसे तो कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते है और सभी का अपना महत्व भी होता है। लेकिन चैत्र मास में पड़ने वाली नवरात्रि बेहद ही खास मानी जाती है।

क्योंकि ये पर्व देवी मां दुर्गा के नौ रूपों की साधना आराधना का त्योहार होता है जो कि पूरे नौ दिनों तक चलता है।

इसे देवी आराधना का महापर्व भी कहा जाता है जो कि इस बार 22 मार्च से आरंभ हो रहा है और इसका समापन 30 मार्च को हो जाएगा। इस दिन भक्त माता रानी की भक्ति में लीन रहते है और उपवास रखकर उनकी विधिवत पूजा करते है। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा नवरात्रि में अष्टमी और नवमी की तारीख और इससे जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे है।

नवरात्रि में अष्टमी और नवमी की​ तिथि-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र मास में पड़ने वाली नवरात्रि में अष्टमी ति​थि 29 मार्च को पड़ रही है। इस दिन भक्त देवी मां दुर्गा के महागौरी रूप की आराधना करते है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 28 मार्च को शाम 7 बजकर 2 मिनट से आरंभ हो जाएगी। जिसका समापन 29 मार्च को रात्रि 9 बजकर 7 मिनट पर होगा।

ऐसे में नवरात्रि की अष्टमी का व्रत पूजन 29 मार्च को करना उत्तम रहेगा। इसके साथ ही चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 29 मार्च की रात्रि 9 बजकर 7 मिनट से आरंभ हो जाएगी जिसका समापन 30 मार्च को रात्रि 11 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में नवमी तिथि 30 मार्च को पड़ रही है जिसमें मां दुर्गा के सिद्धिदात्री रूप की पूजा आराधना करना श्रेष्ठ रहेगा।

Related Articles

Back to top button