ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2... Wildlife Trafficking: भोपाल से दुबई तक वन्यजीवों की तस्करी; हिरण को 'घोड़ा' और ब्लैक बक को 'कुत्ता' ... Kanha National Park: कान्हा में 5 बाघों की मौत से हड़कंप; न शिकारी, न आपसी संघर्ष, 'अदृश्य दुश्मन' ब...
मनोरंजन

रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने दुनियाभर में किया कमाल, कमाए इतने करोड़

लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की केमेस्ट्री ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। यही वजह है कि फिल्म ने कम दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा तक पार कर लिया है। रोमांस और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म के जरिये पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया है।

पहले पांच दिन दर्शकों ने इस फिल्म का जोरदार स्वागत किया। छठे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई। लेकिन इतने ही दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया, और अब इस आंकड़े में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल

‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने पहले दिन 15.73 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने सात दिनों तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 82.31 करोड़ की कमाई की। आठवें दिन फिल्म ने 5.60 करोड़ का कारोबार किया। नौवें दिन फिल्म की कमाई 4.80 करोड़ के आसपास रही। फिल्म जिस रफ्तार से इंडियन बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। उसी अनुसार, वर्ल्डवाइड भी अच्छा कारोबार कर रही है।

वर्ल्डवाइड फिल्म ने कमाए इतने करोड़

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म दुनियाभर में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म क्रिटिक रमेश बाला के मुताबिक, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने 122 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। इंडिया में और ओवरसीज भी अच्छा कलेक्शन करने के बाद फिल्म दूसरे वीकेंड की ओर बढ़ रही है।’

जानें ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की कहानी

‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘प्यार का पंचनामा’ जैसी फिल्में बनाने के लिए मशहूर लव रंजन की यह रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ पहली फिल्म है। अपनी फिल्मों में रोमांस को कॉमेडी के तरीके से दिखाने के लिए मशहूर लव रंजन ने इस बार भी कुछ ऐसा ही किया है। यह मूवी रोहन अरोड़ा उर्फ मिक्की (रणबीर कपूर) और निशा मल्होत्रा उर्फ टिन्नी (श्रद्धा कपूर) की कहानी है। दोनों की एक दूसरे से मुलाकात होती है, वह प्यार में पड़ते हैं और साथ-साथ जीने मरने की कसमें खाते हैं।

 

Related Articles

Back to top button