ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
दिल्ली/NCR

किसान महापंचायत के चलते दिल्ली-एनसीआर के कई मार्ग बंद, निकलने से पहले पढ़ लें खबर

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस रणजीत सिंह फ्लाईओवर, रामलीला मैदान के पास स्थित मार्ग और दिल्ली गेट से अजमेरी गेट चौक तक जेएलएन मार्ग से बचने की सलाह दी।

रामलीला मैदान में सोमवार होने जा रही किसान महापंचायत के चलते नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली व पुरानी दिल्ली में जाम लग सकता है। रैली में 15 से 20 हजार किसानों के आने की संभावना है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस रणजीत सिंह फ्लाईओवर, रामलीला मैदान के पास स्थित मार्ग और दिल्ली गेट से अजमेरी गेट चौक तक जेएलएन मार्ग से बचने की सलाह दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसानों की संख्या को देखते हुए ट्रैफिक परिवर्तित किया जा सकता है और कई मार्ग बंद किए जा सकते हैं।

बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

किसानों की महापंचायत सोमवार को रामलीला मैदान में हो रही है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि किसान नई दिल्ली पहुंच सकते हैं। ऐसे में नई दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जाएगी। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि किसानों की महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। दिल्ली पुलिस व अर्द्धसैनिकल बल की करीब 25 कंपनियां तैनात की गई हैं। जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी हालत पर नजर रखेंगे।

 

Related Articles

Back to top button