ब्रेकिंग
Traffic Challan Rules Protest India: विवादित चालानों के निपटारे के खिलाफ वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, ती... Cleanup Campaign in Gurgaon: मध्य प्रदेश से शुरू हुआ सफर अब दिल्ली और गुरुग्राम तक पहुंचा, वीडियो हु... Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ... Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ... Khandit Ganpati Murti Niyam: खंडित हो जाए बप्पा की मूर्ति तो क्या पूजा जारी रखनी चाहिए? जानें क्या क...
विदेश

 सुनकर सहम जाएंगे, एक शख्स घर में पाले मगरमच्छ साथ रहता है हर वक्त

मैक्सिको सिटी । हर किसी की अपनी हॉबी होती है। आजकल लोगों ने घर में कोई न कोई जानवर पालने का शौक होता है और जो पेट सबसे ज्यादा लोगों के घरो में होते हैं, वे डॉग्स हैं। हालांकि, डॉग्स के साथ-साथ कैट्स भी लोगों के पसंदीदा पालतू जानवरों में टॉप पर होती है, लेकिन कुछ लोगों को पक्षी पालना भी अच्छा लगता है। हालांकि शायद ही आपने किसी ऐसे शख्स के बारे में सुना होगा, जिसे मगरमच्छ जैसे भयानक जानवर को पालने का शौक हो।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैक्सिको के रहने वाले 29 साल के जोनाथन अरैजा ने अपने घर में कोई क्यूट या सॉफ्ट जानवर पालने के बजाय मगरमच्छ को पाल रखा है। ये सुनकर हमारी-आपकी हवाइयां भले ही उड़ रही हों, लेकिन जोनाथन हर पल मगरमच्छों के साथ-साथ रहते हैं। आमतौर पर अपने एग्रेसिव नेचर के लिए मशहूर मगरमच्छों को घर में शायद ही कोई पालना चाहेगा, लेकिन जेनाथन को एक मादा मगरमच्छ में ऐसा न जाने क्या दिख गया कि उसने इसे घर में पाल लिया। मगरमच्छ का नाम गैमोरा रखा है और उसका कहना है कि ये किसी पालतू कुत्ते की तरह ही व्यवहार करती है। घर में वो कहीं भी घूम सकती है, चाहे ये उसकी कुर्सी, बिस्तर या फिर सीढ़ियां हों। बहुत कम ही मगरमच्छ इस तरह से बंधे हुए रहना पसंद करते हैं, लेकिन गैमोरा उसके साथ ढल चुकी है।

मगरमच्छ के मजबूत जबड़े देखकर शायद ही कोई उसे अपने मुंह तक लाने की हिम्मत करेगा, लेकिन जोनाथन के मुताबिक गैमोरा को न सिर्फ वो गोद में उठाकर प्यार करता है, बल्कि उसे नज़दीक आने की भी इज़ाजत है। उसके साथ घर में दो छोटे डॉग्स और एलिगेटर टर्टल्स भी हैं। उसे खास डाइट दी जाती है और जोनाथन खुद इस बात का ख्याल रखते हैं कि उसके हिसाब से माहौल को ढाले रहा जाए। दिलचस्प तो ये भी है कि जोनाथन की गर्लफ्रेंड भी गैमोरा से नहीं डरती है, जबकि वो जिस प्रजाति से ताल्लुक रखती है, वो मगरमच्छों की खतरनाक प्रजाति है।

Related Articles

Back to top button