ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
मनोरंजन

BB 13: अबु मलिक ने खोली घर में मौजूद कंटेस्टेंट की पोल, शहनाज को लेकर बोले- सब बकवास…

बिग बॉस घर से कोएना मित्रा और दलजीत कौर के बाहर होने के बाद तीसरा कंटेस्टेंट यानी अबु मलिक भी घर से बाहर हो चुके हैं। वहीं अबु मलिक ने घर से बाहर आने के बाद कंटेस्टेंट और शो को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

जी हां, घर से बाहर जाते ही अबु मलिक ने एक-एक कंटेस्टेंट की पोल खोली। अबु ने बताया कि घर में सबसे ज्यादा नकली कौन है? साथ ही बताया कि टॉप पांच में जाने के काबिल कौन है? इस पर अबु मलिक ने कहा- ‘सिद्धार्थ लोगों के बारे में थोड़ा सा जानते थे। वह हमेशा कहते थे कि रश्मि के आंसू नकली हैं। बाद में मैंने पारस के मुंह से सुना कि जहां भी जाओ थोड़ा सा रो दे। तो अबु मलिक तो पहले ही पिघल जाएगा। सिद्धार्थ हमेशा कहता था कि तुम ये मत कहो कि मुझे एविक्ट कर दो। वो मना करता गया और मैं इस शब्द का इस्तेमाल करता गया। अब देखो मैं बाहर हूं। सिद्धार्थ का भी संतुलन बिगड़ गया। अब वो चार रह गए और वो छह।’

अबु से पूछा गया कि सलमान पर सिद्धार्थ डे के प्रति पक्षपात करने का आरोप लग रहा है। इस पर आप क्या कहना चाहते हैं? अबु ने कहा- ‘यह तो पता नहीं। सिद्घार्थ डे हमेशा कुछ ना कुछ कहता रहता था। फिर चाहे वह न्यूज में आने के लिए करता था या फिर किसी और वजह से। अब हम लोग बात कर रहे हैं, इसका मतलब कुछ तो था ना।’

इन कंटेस्टेंट को अबु मलिक ने बताया कर रही हैं बड़ी प्लानिंग… 

वहीं घर में कौन कर रहा है ज्यादा प्लानिंग? इस सवाल पर अबु मलिक ने कहा- ‘सबसे ज्यादा प्लानिंग रश्मि देसाई, देवोलीना, माहिरा और शेफाली बग्गा कर रही हैं। टॉप पांच कंटेस्टेंट्स पर अबु ने कहा- तीन लड़कों का जाना तो तय है जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम और पारस हैं। लड़कियों में शहनाज, रश्मि और शेफाली हो सकती हैं।’

स्क्रिप्टिंग पर आधारित है ये चीज…

अबु से पूछा गया कि, क्या आपको लगता है कि बिग बॉस को पता है कि, बाहर किसको कितना दिखाना है और फिर संचालक बनाकर टास्क में खड़ा कर देते हैं। अबु ने कहा- ‘टास्क को लेकर जितनी भी चीजें होती हैं वो सब क्रिएटिव टीम देखती है। किसको क्या देना है और क्या टास्क नहीं देना है यह उनकी स्क्रिप्टिंग पर आधारित होता है।’

शहनाज को लेकर बोली ये बात…

सिद्धार्थ के रश्मि के टच करने पर बोले ‘वह ऐसा इंसान नहीं है। सिद्धार्थ में इतना है कि वह झगड़ा करते हुए करीब आ जाते है। मुझे नहीं लगता उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया होगा, अगर हाथ लगा भी है तो।’ शहनाज के सवाल पर अबु ने कहा- ‘वो बन कर बात करती हैं। जितना भोली बन रही हैं वो सब बकवास है। उसे मजा आ रहा है, लोगों को और सलमान को भी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button