ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
खेल

बांग्लादेशी खिलाड़ी हड़ताल पर गए तो सौरव गांगुली ने कह डाली ये बात

कोलकाता : बांग्लादेशी क्रिकेटर सोमवार को हड़ताल पर चले गए। उन्होंने कहा है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब वह किसी भी तरह की क्रिकेट गतिविधि में हिस्सा नहीं लेंगे। इससे बांग्लादेश क्रिकेट टीम के भारत दौरे पर सवाल खड़ा हो गया है, हालांकि यह कहना अभी जल्दबाजी होगा कि टीम का भारत दौरा खतरे में है। बीसीसीआई के भावी अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने उम्मीद जताई है कि बांग्लादेशी खिलाड़ी बोर्ड के साथ जारी अपनी इस समस्या को सुलझा लेंगे और भारत के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

गांगुली से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सहज रूप से मुस्कराते हुए कहा, ‘‘यह उनका आंतरिक मामला है, लेकिन वे इसे सुलझा लेंगे और वे भारत आएंगे।’’ शाकिब अल हसन, महमुदुल्ला, मुश्फीकुर रहीम व अन्य क्रिकेटर सोमवार सुबह 11 बजे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड मुख्यालय पर पहुंचे जहां उन्होंने 11 सूत्री अपनी मांगें बोर्ड के सामने रखीं और हड़ताल का ऐलान किया। रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों को बांग्लादेश प्रीमियर लीग के सातवें सीजन में वेतन को लेकर समस्या आ रही है।

खिलाड़ियों ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन के लिए पत्रकारों को बुलाया जहां उन्होंने इस फैसले की जानकारी दी। बांग्लादेश को भारत दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है। बांग्लादेश के भारत दौरे की शुरूआत तीन नवंबर से हो रही है, जहां दोनों टीमें दिल्ली में पहला टी-20 खेलेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button