ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट, कहा- काम पर जल्द लौटूंगा

अमिताभ बच्चन के लिए उनके फैंस खासे चिंतित हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ घायल हो गए थे। जिसके बाद से ही उनकी सेहत को लेकर फैंस अपडेट चाहते हैं। अब अमिताभ ने अपने फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट दी है। साथ ही उन्होंने अपने फैंस को उनके ठीक होने की कामना करने के लिए धन्यवाद भी दिया। अमिताभ ने अपनी एक पिक्चर शेयर करते हुए फैंस को ये जानकारी दी है।

पिक्चर की शेयर

अमिताभ ने एक पिक्चर शेयर करते हुए अपने फैंस को हेल्थ अपडेट दी है। इस पिक्चर में वो ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। जिस पर एंब्रॉयडरी नजर आ रही है। साथ ही उन्होंने डार्क सनग्लासेस भी पहने हुए हैं। इस पिक्चर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे ठीक होने की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया… मैं रिपेयर कर रहा हूं… उम्मीद करता हूं कि जल्द ही रैंप पर वापसी करूंगा।”

चोट लगने के बाद अमिताभ को सांस लेने में हुई दिक्कत

हैदराबाद में ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन शूट करते वक्त अमिताभ बच्चन घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें रिब कार्टिलेज पॉप हो गया और दाहिनी रिब केज की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। इसके बाद उन्हें तुरंत हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका सीटी स्कैन हुआ। हालांकि अब वो घर वापस आ गए हैं।

ब्लॉग पर किया खुलासा

जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा था, ‘सांस लेने और हिलने-डुलने में दर्द हो रहा है। इसलिए फिलहाल काम स्थगित कर दिया गया है।’ अमिताभ बच्चन ने कहा कि वो मोबाइल पर उपलब्ध रहेंगे लेकिन ज्यादातर बेड रेस्ट पर हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि आज शाम जलसा के बाहर प्रशंसकों को देखना मुश्किल होगा और उन्हें सलाह दी कि वे उनके बंगले पर न आएं। हर रविवार को अमिताभ बच्चन के जलसा में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ती है, जहां सुपरस्टार अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते हैं।

केबीसी 14 के सेट पर भी लगी थी चोट

पिछले साल केबीसी के सेट पर भी अमिताभ बच्चन को चोट लगी थी जिसके बाद सेट पर मौजूद लोग उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए थे। फिर बाद में उन्होंने ब्लॉग पर जानकारी दी थी कि वो अब ठीक है। जल्द ही काम पर वापस लौटेंगे।

Related Articles

Back to top button