ब्रेकिंग
France Protests Update: फ्रांस में उग्र हुआ विरोध प्रदर्शन, 8 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे— 6 हज... Kolkata Stampede News: कोलकाता के चोरबागान पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने क... IND vs WI T20 Series: बेंगलुरु में बारिश की भेंट चढ़ा आखिरी मुकाबला, सीरीज 2-2 से हुई ड्रॉ Ranabaali Box Office Collection Day 2: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबाली' का शानदा... France Protests News: फ्रांस में सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे 5.5 लाख लोग— राष्ट्रपति ... Cancer Medicine Price Control India: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, एटेजोलिज़ुमैब और बेवासिज़ुमैब सहित क... AI Usage Risks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के बीच किन मामलों में बरतनी चाहिए सावधानी? Navratri Kanya Pujan Vidhi 2026: दुर्गा अष्टमी पर ऐसे करें कन्या पूजन, जानिए चरण धोने से लेकर भोजन औ... Kumror Chokka Recipe: कन्या पूजन के लिए खास बंगाली स्टाइल 'कुमरोर चोक्का' रेसिपी Punjab Opinion Poll 2027: पंजाब में फिर आ सकती है ‘आप’ की सरकार, SCORE Intelligence के सर्वे में भगव...
विदेश

भूकंप से हिलने लगी धरती, लाइव खबर पढ़ता रहा पाकिस्तानी एंकर

इस्लामाबाद । पाकिस्तान में 21 मार्च को भूकंप से धरती हिलने लगी, वहीं हिलते हुए न्यूज रूम में पाकिस्तानी एंकर लाइव खबर पढ़ता रहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप को पाकिस्तान के एक पत्रकार इफ्तिखार फिरदौस ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर शेयर किया है। ये क्लिप पेशावर के पश्तो भाषा के एक लोकल टीवी चैनल का है। इस क्लिप में देखा जा सकता है कि भूकंप के तेज झटकों से पूरा न्यूज स्टूडियो हिल रहा है, लेकिन इसकी कोई परवाह न करते हुए न्यूज एंकर दर्शकों को लाइव भूकंप की जानकारी देना जारी रखता है। कैमरे में एंकर के आसपास की चीजें हिलते हुए रिकॉर्ड हुई हैं और इसे लाइव टीवी पर देखा गया है।
39 सेकंड के वीडियो में एक न्यूज एंकर खबर पढ़ रहा होता है, तभी भूंकप के तेज झटके महसूस होते हैं। एंकर के पीछे का पूरा न्यूज रूम तेज झटकों के साथ हिल रहा होता है। इसमें सबसे खास बात यह रही कि इतने जोरदार झटकों के बावजूद एंकर बिना किसी घबराहट के और अपनी जान की कोई परवाह न करते हुए खबर लाइव पढ़ता रहता है। वहीं, न्यूजरूम में मौजूद बाकी लोग अपनी जान बचाकर भागने लगते हैं। भूकंप के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। लोग एंकर के बहादुरी और संयम की काफी तारीफ कर रहे हैं। 21 मार्च को उत्तर भारत के साथ-साथ पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यहां 6.8 की तीव्रता के साथ आए भूकंप में मरने वालों की संख्या नौ हो गई है, जबकि 100 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। भूकंप का एपिसेंटर अफगानिस्तान के फैजाबाद से 133 किमी दूर दक्षिण पूर्व में था।

 

Related Articles

Back to top button