ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में ईडी कार्यालय से दो लोग गिरफ्तार  

मुंबई। गोपनीय जानकारी साझा करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने (ईडी) अपने मुंबई कार्यालय के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। उन पर गोपनीय दस्तावेज लीक करने का आरोप है। ईडी को इस बात का सबूत मिला है कि ये दोनों कर्मचारी पुणे के बिजनेसमैन और सेवा विकास को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व डायरेक्टर अमर मूलचंदानी के संपर्क में थे और उसके जरिए उन्हें कुछ बेहद अहम जानकारियां शेयर कर रहे थे. इस मामले में ईडी के दोनों कर्मचारियों के अलावा अमर मूलचंदानी के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि इस साल जनवरी महीने में ईडी ने पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड़ इलाके में सेवा विकास को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व डायरेक्टर अमर मूलचंदानी समेत कुछ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई की थी. उनके ठिकानों पर छापेमारियां की गई थीं. फर्जी कागजात के आधार पर अपने चहेतों को अनाप-शनाप तरीके से बैंक की ओर से कर्ज बांटा गया था और बदले में अमर मूलचंदानी और उनसे मिले हुए डायरेक्टरों ने अपनी जेबें भरी थीं. इस तरह कुल 400 करोड़ से ज्यादा का घोटाला किया गया था. इस मामले में मूलचंदानी समेत पांच लोगों को ईडी द्वारा भी किया गया था. कुछ समय पहले मूलचंदानी जमानत पर बाहर आ गए. एक बार फिर ईडी की ओर से उनपर कार्रवाई किए जाने की संभावना जताई जा रही थी. ऐसे में ईडी को यह जानकारी मिली थी कि उन्होंने सबूत गायब करने के लिए ईडी के मुंबई ऑफिस के इन दो कर्मचारियों को लालच देकर उनसे कुछ फाइलें लीक करवा रहे थे और अपने खिलाफ चल रही जांच से जुड़े अपडेट्स हासिल कर रहे थे. इस बात की भनक ईडी अधिकारियों को लग गई कि ये दोनों कर्मचारी अमर मूलचंदानी के ड्राइवर के संपर्क में हैं. इसके बाद उन दोनों पर नजरें रखी जाने लगीं. जब इस बात के पक्के सबूत मिल गए कि इन दोनों ने कुछ दस्तावेज मूलचंदानी को बेच डाले हैं तो ईडी ने इनके खिलाफ कार्रवाई की और इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया. इन दोनों के अलावा मूलचंदानी के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है और उनसे  पूछताछ की जा रही है.

Related Articles

Back to top button