ब्रेकिंग
MP Cabinet Decision: डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला! जल निगम बना 'जल एवं स्वच्छता निगम', ₹57 करोड़ का ब... Bhopal Airport Winter Schedule: भोपाल से शारजाह के लिए पहली इंटरनेशनल फ्लाइट जल्द! विंटर शेड्यूल में... Gwalior Crime News: KRH में शर्मनाक वारदात! जुड़वा बेटियों के जन्म से गुस्साए पति ने प्रसूता पत्नी प... Ratlam Murder Case: जमीन का हिस्सा न देना पड़े इसलिए देवर-ससुर ने ली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की जान; रत... Bhopal News: ओवैसी के कार्यक्रम के बाद भोपाल में बढ़ा सियासी पारा, टी. राजा सिंह की सभा के लिए मांगी... Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ...
मनोरंजन

टीवी पर दस्तक देने जा रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’

बॉलीवुड इंडस्ट्री के चहीते कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी के बाद पहली बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में स्क्रीन साझा करते देखा गया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई करने के साथ ही कई रिकॉर्ड भी तोड़े। वहीं, अगर आप इसे दोबारा देखने के लिए उत्सुक हैं, तो आपको बता दें कि यह फिल्म जल्द ही टेलीविजन पर दस्तक देने जा रही है। मूवी किस दिन टीवी पर आएगी आइए जान लेते हैं।

ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा, अयान मुखर्जी के जरिए निर्देशित और रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी स्टारर फिल्म है। इसमें बॉलीवुड के शहंशाह शाहरुख खान का भी कैमियो है। बताते चलें कि इस मूवी को आप आज यानी 26 मार्च को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर देख सकेंगे।

‘ब्रह्मास्त्र’ साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म थी। वहीं, अयान मुखर्जी ने इसके टेलीविजन प्रीमियर के लिए अपना उत्साह जाहिर करते हुए कहा कि यह अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचेगा।’ फिल्म में शिवा की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर ने कहा कि कहानी, विजुअल इफैक्ट्स और म्यूजिक लोगों को एक शानदार ऑन-स्क्रीन अनुभव देगा।

रणबीर कपूर ने हाल ही में फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए इसके सीक्वल ‘ब्रह्मास्त्र 2’ पर बात की। रणबीर का कहना है कि अयान मुखर्जी ‘ब्रह्मास्त्र’ के सीक्वल पर पहले से ही काम कर रहे हैं। एक्टर ने यह भी कहा है कि इस साल के अंत तक इस फिल्म पर काम शुरू होने की उम्मीद है। स्टार ने बातचीत के दौरान बताया कि हम ‘ब्रह्मास्त्र’ 2 और 3 बनाने की तैयारी में हैं। निर्देशक अयान मुखर्जी अभी फिल्म लिख रहे हैं और उम्मीद है कि हम इस फिल्म पर काम इस साल के अंत या अगले साल तक शुरू कर देंगे। ब्रह्मास्त्र 2 से जुड़ने के लिए दीपिका पादुकोण का नाम भी सामने आ गया है। हालांकि, अबतक इस पर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

 

Related Articles

Back to top button