ब्रेकिंग
MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 से पहले ईशान किशन की फिटनेस पर नजरें: ट्रेनिंग सेशन मिस करने से बढ़ी थी च... Android Malware Alert: सावधान! 'मैंटेक्स ओटैक्स' मैलवेयर चुरा रहा है OTP और व्हाट्सएप चैट, सिक्योरिट... Manicure Pedicure Care Tips: मैनीक्योर-पेडीक्योर के बाद भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना काली पड़ ... मुंबई का सबसे बड़ा आकर्षण 'लालबागचा राजा': दर्शन न करने पर घर बैठे मंगाएं ऑनलाइन प्रसाद
देश

शिवसेना के साथ गठबंधन से नाराज राहुल गांधी! उद्धव के शपथ ग्रहण में नहीं होंगे शामिल

देवेंद्र फडणवीस के सीएम पद और अजित पवार के डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद से ही  शिवसेना ने उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार इस समारोह में ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, अशोक गहलोत, अखिलेश यादव समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित होंगे। हालांकि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस शपथग्रहण से दूरी बना ली है।

सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी वीरवार को होने वाले शपथग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लेने वाले हैं। बुधवार सुबह भी संसद में जाने से पहले वह मुंबई में शपथ ग्रहण में शामिल होने के सवाल को टाल गए। गौर करने वाली बात है कि बीतेे एक महीने से महाराष्ट्र में जारी उठक पठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की कुछ अहम भूमिका दिखाई नहीं दी। कांग्रेस और शिवसेना के गठन की बात पर भी वह दूर ही दिखाई दिए। खबरों के अनुसार कांग्रेस की केरल इकाई ने भी महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन का विरोध किया था।

वहीं दूसरी खबर यह भी है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को शपथ ग्रहण में न्योता देने के लिए खुद शरद पवार जाएंगे। शिवसेना सांसद और पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने भी बयान दिया था कि उनकी ओर से पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह को भी न्योता दिया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button