ब्रेकिंग
Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म... Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C...
देश

करारी हार के बाद राहुल गांधी बोले- हम 52 सांसद ही BJP से लड़ने के लिए काफी

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सांसदों को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने नेताओं में जान फूंकते हुए उन्हें आक्रामक और मजबूत बने रहने के लिए कहा। साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि हम 52 सांसद ही बीजेपी से लडऩे के लिए काफी हैं।  कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को यह याद रखना चाहिए कि हम संविधान को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

राहुल ने कहा कि हमारी लड़ाई देश के हर नागरिक के लिए है भले ही उसका रंग, जाति धर्म कुछ भी हो। मैं आपको गारंटी देता हूं कि ये 52 सांसद हर एक इंच बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगे। संसदीय दल की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, आनंद शर्मा, गुलामनबी आजाद समेत कई नेता मौजूद रहे।

सोनिया फिर चुनी गईं कांग्रेस संसदीय दल की नेता 
आपको बतां दे कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया। इससे पहले भी सोनिया यह भूमिका निभा रही थीं। संसद के केंद्रीय कक्ष में हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सोनिया को नेता चुना गया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक नेता चुने जाने के बाद सोनिया ने देश के उन 12.13 करोड़ मतदाताओं का आभार प्रकट किया जिन्होंने इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button