ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...
उत्तरप्रदेश

सगे फूफा ने लूटी भतीजी की आबरू, इस वजह से घर के बुजुर्ग रहे शांत; अब मिला न्याय

किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ तो उसने फूफा की शिकायत दादा-दादी से की, लेकिन उन्होंने शांत रहने के लिए कह दिया। इसके बाद पीड़िता की मां ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

आगरा में कोर्ट ने भतीजी से दुष्कर्म के आरोपी उसके फूफा मोहन सिंह को दोषी पाया। यह सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट परवेज अख्तर ने उसे 10 साल कठोर कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

ताजगंज थाने में महिला ने केस दर्ज कराया था।

ये है मामला

आरोप लगाया कि 10 मई 2013 को वह पति के साथ खेरागढ़ क्षेत्र में अपने मायके गई थी। उस दिन घर पर 11 साल की बेटी, सास, ससुर थे। रात करीब 11 बजे बेटी का फूफा घर पर आया। खाना खाने के बाद फूफा ने किशोरी से दुष्कर्म किया। धमकी दी कि शिकायत करने पर जान से मार देगा। दूसरे दिन सुबह किशोरी ने सास-ससुर को दुष्कर्म के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भी किसी को घटना के बारे में बताने से मना कर दिया।

बेटी ने सुनाई आपबीती

12 मई 2013 को वह मायके से लौटी तो उसे बेटी ने आपबीती बताई। इसके बाद सास, ससुर ने मुकदमा दर्ज न कराने का दबाव बनाया। फिर भी 14 मई 2013 को ताजगंज में केस दर्ज कराया। पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपपत्र दाखिल किया।

कोर्ट ने सुनाई सजा

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट परवेज अख्तर ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य और एडीजीसी सुभाष गिरी, विनोद कुमार राजपूत के तर्क के आधार पर आरोपी को दोषी माना। उसे 10 वर्ष कठोर कारावास के साथ 20 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। कोर्ट ने पीड़िता को प्रतिकर दिलाने के आदेश की प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भी भेजने के आदेश किए।

 

Related Articles

Back to top button