ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

मायावती के भाई के नाम पर फर्जी फेसबुक पेज बनाकर मांगे जा रहे पैसे, दिया ये अकाउंट नंबर

गौतमबुद्धनगरः बसपा सुप्रीमो मायावती के भाई और बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार के नाम पर फेसबुक पर एक फर्जी पेज बनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से पैसे की मांग की जा रही है। संदेश फेसबुक मैसेंजर पर भेजा जा रहा है। कई पार्टी कार्यकर्ताओं के पास संदेश भेजा गया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद बसपा नेताओं ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की है, कि वह इस फर्जीवाड़े में न फंसे और पैसे जमा न कराएं।
PunjabKesari
संदेश में लिखा है कि वह इनकम टैक्स और अन्य जांचों के चलते अपने खातों से पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं। उनके वकील के खाते में यह पैसा डलवा दें। मैसेंजर पर संदेश भेजकर वकील का बैंक खाता बताते हुए एक खाते में कम से कम 5 लाख रुपए जमा कराने के लिए कहा जा रहा है। आनन्द कुमार बीएसपी के नाम से फेसबुक पर बनाए गए इस फर्जी पेज पर प्रोफाइल में आनन्द और बसपा सुप्रीमो मायावती के एक सोफे पर बैठे फोटो को लगाया गया है।
PunjabKesari
आरोप है कि इस फेसबुक पेज के मैसेंजर से पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को मैसेज भेजे गए हैं। इसमें संबोधन के बाद भेजे गए मैसेज में कहा जा रहा है कि नोएडा प्रकरण के बाद सारी जांच एजेंसी उनके पीछे हैं और उनकी संपति पर जांच एजेंसियों की नजर है, जिसको लेकर कानूनी लड़ाई लड़ी जा रही है। मैं अपने अकाउंट से लेन-देन नहीं कर सकता, जिस पर इनकम टैक्स ने रोक लगा रखी है, क्या आप से कुछ फाइनेंशियल मदद मिल सकती है। आप वकील के बैंक खाते में कम से कम 5 लाख रुपये जमा करा दें। इसके बाद बैंक खाते की पूरी डिटेल भी मैसेज में डाली गई है।
PunjabKesari
इस बारे में एसएसपी वैभव कृष्ण ने कहा कि इस मामले में अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। यदि किसी के द्वारा तहरीर दी जाती है तो इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button