ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नजरबंद, दर्शन करने जा रहे नेताओं को रो... अहमदाबाद: टीचर के जोरदार थप्पड़ से 10वीं के छात्र का कान का पर्दा फटा, स्कूल में हंगामा केतन अग्रवाल हत्याकांड: मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई को 10 करोड़ का मानहानि नोटिस Ram Mandir Donation Scam: चंपत राय ने पुलिस पूछताछ में क्या कहा? चढ़ावा चोरी मामले में दी सफाई Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह...
उत्तरप्रदेश

तार से गिरी चिंगारी ने 7 बीघा गेहूं की फसल को किया राख

वाराणसी | थाना क्षेत्र के भीष्मपुर ताल गांव में रविवार को दोपहर बाद हाईटेंशन तार से गिरी चिंगारी से गेहूं की सात बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के घंटों अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि लालपुर विद्युत उपकेंद्र से भीष्मपुर गांव के लिए विद्युत आपूर्ति होती है।रविवार को तेज हवा के कारण बिजली के तार से चिंगारी निकली और गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे खरपत्तुपाल की 18 बिस्वा, ऋषि सिंह 20 बिस्वा, अमर सिंह का 20 बिस्वा, सुभाष सिंह की 30 बिस्वा, बब्बन सिंह का 10 बिस्वा, दयाशंकर का 30 विश्वा, गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेत  से उठ रही आग की लपट देखकर ग्रामीण लाठी-डंडे बाल्टी लेकर खेत की तरफ दौड़े और घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही से इतनी बड़ी घटना घटी है। जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार विद्युत विभाग के लोगों पर कार्रवाई के साथ हैं जली फसल के किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button