ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
देश

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, अतीक अहमद का बहनोई ‎गिरफ्तार

मेरठ । उमेश पाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने और शूटरों को पनाह देने के आरोप में माफिया डॉन अतीक अहमद के बहनोई को ‎गिरफ्तार करके प्रयागराज ले आई है। यूपी एसटीएफ ने यह कार्रवाई मेरठ में की है। मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र से अतीक के बहनोई डॉ. अखलाक को गिरफ्तार किया गया है। दावा किया जा रहा है कि प्रयागराज में हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अतीक का बेटा असद अहमद, बमबाज गुड्‌डू मुस्लिम और शूटर साबिर मेरठ आए थे। एसटीएफ द्वारा हत्याकांड के आरोपियों को संरक्षण देने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी को प्रयागराज में सरेआम हत्या कर दी गई। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से हत्यारे फरार हैं। उनकी खोज में यूपी पुलिस क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, मुख्य हत्यारे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
अतीक के बहनोई डॉ.अखलाक पर गंभीर आरोप लगे हैं। यूपी एसटीएफ का दावा है कि आरोपी ने उमेश पाल के हत्यारों को पनाह दी। उनकी आर्थिक मदद की। इसे यूपी एसटीएफ उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचने के रूप में देख रही है। यूपी एसटीएफ की टीम डॉ. अखलाक को गिरफ्तार करने के बाद वज्रवाहन में लेकर प्रयागराज के ‎लिए रवाना हो गई है। दरअसल, माफिया अतीक अहमद की बहन और बहनोई मेरठ के भवानीनगर में रहते हैं। उसके बहनोई की पोस्टिंग अब्दुल्लापुर सीएचसी में है।

Related Articles

Back to top button